प्रयागराज में बड़ा फेरबदल, धूमनगंज समेत 6 थानेदारों के तबादले

Share This

 

प्रयागराज। कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस कमिश्नर ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। धूमनगंज थाना प्रभारी समेत 6 इंस्पेक्टर और दरोगाओं को इधर से उधर किया गया है।

देखें लिस्ट

आदेश के अनुसार, संगम पर्यटन थाने में तैनात इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह को अब नैनी थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं धूमनगंज थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय को मेजा थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

धूमनगंज जैसे संवेदनशील थाने की कमान अब पुलिस लाइंस में तैनात इंस्पेक्टर राजीव कुमार बैस को सौंपी गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से धूमनगंज का चार्ज लेने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा नैनी थाने के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम को वहां से हटाकर क्राइम ब्रांच के विवेचना सेल में भेजा गया है।

तबादला लिस्ट में दो सब-इंस्पेक्टरों के नाम भी शामिल हैं। पासपोर्ट सेल के प्रभारी दरोगा प्रकाश सिंह को अब झूंसी थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि झूंसी के थानाध्यक्ष रहे सब-इंस्पेक्टर महेश मिश्रा को पासपोर्ट सेल का प्रभार दिया गया है।

तुरंत ज्वाइन का आदेश जारी

पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को तुरंत नई तैनाती वाली जगह पर ज्वाइन करना होगा। यह फेरबदल आगामी त्योहारों और शहर में बेहतर पुलिसिंग के लिहाज से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *