लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस दौड़ी है। शासन ने 5 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। सभी को नई तैनाती पर तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह फेरबदल किया गया है। तबादला सूची में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अफसरों को अलग-अलग जिलों और यूनिटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।शासन का कहना है कि यह पूरी तरह रूटीन प्रक्रिया है। लेकिन पुलिस महकमे में इसे बड़े फेरबदल का संकेत माना जा रहा है। आने वाले दिनों में और भी लिस्ट आने की संभावना है।