मुरादाबाद की डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी से प्रशिक्षण पूरा कर 34 युवा डीएसपी उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। 6 जून को होने वाली दीक्षांत परेड के साथ यह अधिकारी औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेंगे। यह बैच न केवल नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि कई मायनों में अब तक के बैचों से अलग है।
एडीजी ने दी जानकारी
अकादमी के एडीजी राजीव संभरवाल ने जानकारी दी कि इस बैच को पारंपरिक ट्रेनिंग के साथ-साथ बीएनएस, बीएनएसएस और नए साक्ष्य अधिनियम जैसे नए आपराधिक कानूनों का गहन प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके अतिरिक्त इन डीएसपी को प्रयागराज कुंभ के दौरान भीड़ प्रबंधन, वाराणसी-मथुरा जैसे संवेदनशील शहरों में एक्सपोजर विजिट, यूपी फॉरेंसिक लैब और सीबीआई कार्यालय में विशेषज्ञ सत्र, साइबर फॉरेंसिक, और न्यायिक प्रशिक्षण भी मिला।
दीक्षांत समारोह में गौरव उपाध्याय को सर्वोत्तम प्रशिक्षु का सम्मान दिया जाएगा। आकांक्षा गौतम ने इनडोर और अवनीश कुमार सिंह ने आउटडोर परीक्षाओं में शीर्ष स्थान पाया है।
ये हैं अफसर
- अपूर्व पाण्डेय – गोरखपुर
- बसंत सिंह – कुशीनगर
- संकल्प दीप कुशवाहा – फिरोजाबाद
- विनी सिंह – देवरिया
- प्रतिज्ञा सिंह – हमीरपुर
- नारायण दत्त मिश्रा – बहराइच
- मंयक मिश्रा – गोंडा
- शशि प्रकाश मिश्रा – अयोध्या
- ऋतिक कपूर – रायबरेली
- हरेकृष्ण शर्मा – हरदोई
- अभिमन्यु त्रिपाठी – खीरी
- पीयूष पाण्डेय – बांदा
- किश राजपूत – मेरठ
- गायत्री यादव – पीलीभीत
- मनोज गंगवार – मुजफ्फरनगर
- सुधीर सिंह – बलिया
- जयंत यादव – बस्ती
- रोहिनी यादव – सिद्धार्थनगर
- प्रभा पटेल – शामली
- आकृति पटेल – शाहजहांपुर
- अभय वर्मा – इटावा
- अभिषेक कुमार – सीतापुर
- अनुभव राजर्षि – गाजीपुर
- आकांक्षा गौतम – चंदौली
- शुभम वर्मा – जौनपुर
- अमित कुमार – संतकबीरनगर
- देशराज सिंह – रामपुर
- दीपशिखा – झांसी
- कुलदीप यादव – बिजनौर
- अरुण पाराशर – आजमगढ़
- अवनीश सिंह – एटा
- शंशाक श्रीवास्तव – बुलंदशहर
- गौरव उपाध्याय – बदायूं
- अपूर्वा पाण्डेय – लखनऊ