राम मंदिर की सुरक्षा के लिए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) निगरानी शुरू की जाएगी,…
Category: Smart policing
PM MODI का कल अयोध्या आगमन, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंच रहे हैं. उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस दौरान पीएम मोदी अयोध्या एयरपोर्ट और पुर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे.
लिहाजा, अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है. इसके साथ ही जीआरपी और RPF के जवानों के साथ समन्वय कर अयोध्या रेलवे स्टेशन और आस-पास के सभी रूट पर सिक्योरिटी बढ़ाई गई है. अयोध्या जंक्शन का नाम बदलकर अब आधिकारिक रूप से अयोध्या धाम कर दिया गया है. यहां BDS और एंटी साबोटाज चेक की टीमें चेकिंग कर रही हैं. 200 से अधिक सब इंस्पेक्टर और सिपाहियों को अतिरिक्त सुरक्षा में लगाया गया है. इसके अलावा पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया है.
240 करोड़ रुपये से पुनर्विकसित हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन
बताते चलें कि अयोध्या रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित किया गया है. इसके पहला चरण, जिसे अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता है, उसे 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन की इमारत में लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं हैं. स्टेशन भवन ‘सभी के लिए सुलभ’ और ‘आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन’ होगा.
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा संभालेगी जीआरपी और आरपीएफ
हर संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है. आने जाने वालों लोगों की तलाशी ली जा रही है, ताकि कोई गड़बड़ी न कर सके. आने वाले समय में अयोध्या से शुरू होने वाली और अयोध्या होकर गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या में बड़े पैमाने पर इजाफा होगा. लिहाजा, जीआरपी और RPF मिलकर ट्रेन एस्कॉर्ट और रेलवे स्टेशन पर सिक्योरिटी की जिम्मेदारी निभाएंगे.
20 जनवरी से आम लोगों के लिए राम मंदिर हो जाएगा बंद
यूपी के स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था की खुद निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने गुरुवार को अयोध्या की सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए हैं. 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम को देखते हुए 20 जनवरी से आम लोगों के लिए अयोध्या राम मंदिर के दर्शन बंद हो जाएंगे. इसके बाद 23 जनवरी से आम लोग राम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे.
यूपी एसएसएफ संभालेगी राम मंदिर और एयरपोर्ट की सुरक्षा
इस दौरान पूजा, पाठ, धार्मिक कार्य चलते रहेंगे. 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए यूपी पुलिस केंद्र की एजेंसियों के संपर्क में है. यूपी पुलिस की सभी स्पेशल यूनिट्स की अयोध्या में तैनात की गई है. पुलिस बल की पहले ही तैनाती की जा चुकी है. राम मंदिर और अयोध्या एयरपोर्ट की सुरक्षा यूपी एसएसएफ के जिम्मे कर दी गई है. 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए होटल एसोसिएशंस, टैक्सी यूनियन के लोगों से भी बात-चीत की गई है. होटल वाले तय दाम से अधिक पैसा नहीं ले सकेंगे.
योगी सरकार ने 34 आईपीएस अफसरों को दिया नए साल से पहले प्रमोशन का गिफ्ट, SSP से बने DIG
उत्तर प्रदेश सरकार ने 34 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन दिया है। यह सारे अफसर पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपायुक्त जैसे पदों पर तैनात हैं। इन सभी को बतौर पुलिस उप-महानिरीक्षक पदोन्नत किया गया है। इसका आदेश उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने जारी कर दिया है। जिनमें अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी और मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले आईपीएस अफसर संजीव त्यागी भी डीआईजी बन गए हैं।
यहां देखे किसे मिला प्रमोशन का तोहफा

- राजकमल यादव
- राकेश पुष्कर
- मनोज कुमार सोनकर
- कुलदीप नरायन
- मनीराम सिंह
- किरन यादव
- प्रमोद कुमार तिवारी
- राशीद खान
- एस आनंद
- राजीव नारायन
- सुशील कुमार सिंह
- अशोक कुमार-4
- प्रदीप गुप्ता
- डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह
- राधेश्याम
- कल्पना सक्सेना
- सुरेश्वर
- रामजी सिंह यादव
- संजय सिंह
- राम किशुन
- राजकमल यादव
- राकेश पुष्कर
- मनोज कुमार सोनकर
- कुलदीप नरायन
- मनीराम सिंह
- किरन यादव
- प्रमोद कुमार तिवारी
- राशीद खान
- एस आनंद
- राजीव नारायन
- सुशील कुमार सिंह
- अशोक कुमार-4
- प्रदीप गुप्ता
- डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह
Naxal attack in Chhattisgarh: आईईडी ब्लास्ट में जवान अखिलेश राय शहीद
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में गुरुवार को नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया। पिछले दो दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना परतापुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़कटोला गांव के पास उस समय हुई जब बीएसएफ और जिला पुलिस का एक संयुक्त दल को गश्त कर रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में बीएसएफ के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय (45) घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद राय को प्रारंभिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए पखांजूर भेजा गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शहीद जवान उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।
इलाके की तलाशी जारी
अधिकारी ने बताया कि इलाके में बीएसएफ, जिला रिजर्व गार्ड और जिला बल के संयुक्त दल द्वारा तलाशी अभियान जारी है। नारायणपुर जिले में बुधवार को नक्सलियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों की टीम पर हमला करने और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से विस्फोट करने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का एक जवान शहीद हो गया था और एक अन्य घायल हो गया था।
नारायणपुर में हुई थी वारदात
नारायणपुर की घटना के बारे में जानकारी देते हुए SP पुष्कर शर्मा ने बताया था कि घटना नारायणपुर के छोटेडोंगर की है। जब जवान सर्चिंग पर निकले थे उस समय हमला हुआ जिसमें एक जवान शहीद हो गया। बता दें कि बुधवार को ही छत्तीसगढ़ में नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह था। इस समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी भी पहुंचे थे।
UP POLICE के जवान ने फिलीपींस में मेडल जित देश का नाम किया रोशन
हरदोई पुलिस के जवान ने फिलीपींस में सिलवर मेडल जीतक पूरे सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नही…
JHANSI POLICE सिखाएगी विद्यार्थियों को थानों में कैसे होता है काम
कभी एक जमाना था जब पुलिस के नाम से लोग दूर भागते थे. लेकिन, अब पुलिस…
रेल यात्रियों को कैंट जीआरपी ने दिया दिवाली का तोहफा, लौटाएं 103 मोबाइल
ट्रेनों और स्टेशन पर चोरी और गुम हुए 103 मोबाइल सेट वाराणसी कैंट जीआरपी ने रेल यात्रियों को लौटाया। दिवाली पर अपने अपने मोबाइल पाकर यात्रियों के चेहरे खिल गए। कैंट जीआरपी के अनुसार बरामद मोबाइल की कीमत 15 लाख रूपये हैं। इन मोबाइल को सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह और जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने शनिवार को लौटाया।
सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि सर्विलांस सेल के अथक प्रयास के चलते यात्रियों के मोबाइल बरामद किए गए। कोर्ट के आदेश पर इन मोबाइल को उनके मालिक तक पहुंचाया जा रहा है। कैंट जीआरपी थाने में 14 लोगों को मोबाइल सौंप दिया गया है। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि दो माह से लेकर छह माह के इन मामलों में मोबाइल की बरामदगी हुई। गुवाहाटी, असम, बिहार, कोलकाता, कर्नाटक, दिल्ली आदि शहरों से इन मोबाइल को बरामद किया गया है।
त्योहारों पर सुरक्षा प्रबंध के लिए 246 कंपनी पुलिस बल तैनात, सादे कपड़ों में रहेंगे सुरक्षाकर्मी
त्योहारों पर पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के लिए डीजीपी मुख्यालय ने 246 कंपनी पुलिस बल मुहैया कराया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में सुरक्षा संबंधी उपकरण भी दिए गये हैं ताकि अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके। दीपावली एवं दीपोत्सव के अवसर पर होने वाले विभिन्न आयोजनों की मॉनिटरिंग के लिए पुलिस मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम पर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व समस्त जिलों की मॉनिटरिंग की जा रही है
स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि त्योहारों के दृष्टिगत 232 कंपनी पीएसी, 3 कंपनी एसडीआरएफ, 8 कंपनी यूपीएसएसएफ, 3 कंपनी सीएपीएफ तथा 400 प्रशिक्षु दरोगा को तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रदेश के कुछ महत्वपूर्ण आयोजनों वाले जिलों को चिन्हित कर वहां तीन एसपी एवं कमांडेंट, 8 एडिशनल एसपी, 23 डिप्टी एसपी, एटीएस की कमांडो टीम, बीडीडीएस टीम तथा एंटी ड्रोन टीम को हैवी क्रेन, संचार उपकरण एवं आवश्यक संसाधन मुहैया कराये गये हैं।
सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की टीमें बॉडी वार्न कैमरे, वाइनाकूलर, ड्रैगन लाइट, एचएचएमडी, लाउड हेलर के साथ तैनात की गयी है। आयोजन स्थलों, प्रतिमा स्थल, पंडाल, मेला स्थलों, सराफा बाजार, पटाखा बाजार और संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरे तथा सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। क्राइम ब्रांच, इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया सेल को सक्रिय एवं सतर्क रखा गया है। प्रदेश में आतिशबाजी की 2500 से अधिक दुकानों की चेकिंग करायी गयी है। उन्होंने बताया कि दीपावली पर प्रदेश में 11,500 से अधिक संख्या में मां लक्ष्मी एवं मां काली की प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं। समस्त बाजारों में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में गस्त की जा रही है
थानाध्यक्ष राजेश कुमार को मिली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, SI योगेंद्र प्रसाद ने पाया सर्वश्रेष्ठ विवेचक का स्थान
मार्च से जनपद में लागू की गई थाना मूल्यांकन प्रणाली की समीक्षा की गई। इस प्रणाली में कुल 30 बिंदुओं का समावेश कर उन पर अंक प्रदान कर थानों की रैंकिंग देने के लिए विकसित की गई है
एसपी अनुराग आर्य द्वारा थानों की मूल्यांकन प्रणाली विकसित की गई। जिसके तहत उनके द्वारा सोमवार को थानाध्यक्षों और विवेचकों की समीक्षा की गई। जिसमें मुबारकपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग प्रदान की गई। वहीं एसआई योगेंद्र प्रसाद सर्वश्रेष्ठ विवेचक घोषित हुए
मार्च से जनपद में लागू की गई थाना मूल्यांकन प्रणाली की समीक्षा की गई। इस प्रणाली में कुल 30 बिंदुओं का समावेश कर उन पर अंक प्रदान कर थानों की रैंकिंग देने के लिए विकसित की गई है। इसमें प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस, एफआईआर पंजीकरण, घटना अनावरण, अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी गिरफ्तारी, त्रिनेत्र एप में अपराधी का डाटा फीड करना, गुंडा एक्ट में कार्रवाई आदि के धनात्मक अंक प्रदान किए जाते हैं।
इसमें आमजन से दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार की शिकायत, अपराधी के फरार रहने, समन तामील न करने आदि के ऋणात्मक अंक दिए जाते हैं। सोमवार को की गई अक्टूबर माह की समीक्षा में मुबारकपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। जबकि सुनील दुबे थानाध्यक्ष अहरौला द्वितीय और थानाध्यक्ष निजामाबाद सच्चिदानंद यादव तीसरे स्थान पर रहे। सर्वश्रेष्ठ विवेचक की समीक्षा में एसआई योगेंद्र प्रसाद को सर्वश्रेष्ठ विवेचक घोषित किया गया। सभी को एसपी अनुराग आर्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।