उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में आज 29 मई को रिटायरमेंट से पहले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के सम्मान में औपचारिक विदाई भोज का आयोजन किया गया। गोमतीनगर विस्तार स्थित मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे, जिसमें कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार की विशेष उपस्थिति रही।
डीजीपी ने की सराहना
ये आयोजन पी.वी. रामाशास्त्री, डॉ. संजय एम. तरड़े, श्रीमती कंचन यादव, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी और तेज स्वरूप सिंह के सम्मान में किया गया, जो इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। डीजीपी ने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों के सेवाकाल की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जानें इन अफसरों के बारे में
पी.वी. रामाशास्त्री: 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी, जिन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
डॉ. संजय एम. तरड़े: 1990 बैच के अधिकारी, जिनकी शिक्षा में बी.ई. (मैकेनिकल), एम.बी.ए., पीएच.डी., एम.एससी. (साइबर सुरक्षा) और साइबर लॉ में पीजी डिप्लोमा शामिल है।
कंचन यादव: उत्तर प्रदेश कैडर की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, जिन्होंने पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
डॉ. अरविंद चतुर्वेदी: 2011 बैच के अधिकारी, जिनका गृह स्थान इटावा, उत्तर प्रदेश है। उन्होंने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है और पुलिस सेवा में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।
तेज स्वरूप सिंह: 2011 बैच के अधिकारी, जिनका गृह स्थान चित्रकूट, उत्तर प्रदेश है। उन्होंने बी.ए. और एम.ए. की डिग्री प्राप्त की है और पुलिस सेवा में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं।