कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर SSP का संदेश वायरल, शिवभक्तों से बोले- ‘निश्चिंत होकर बढ़िए, आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी

Share This

सावन के पहले सोमवार को लेकर उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। लाखों शिवभक्त गंगाजल लेकर अलग-अलग शिव मंदिरों की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में मुजफ्फरनगर पुलिस का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा खुद सड़क पर पहुंचे और कांवड़ियों के बीच जाकर उनसे बातचीत की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में एसएसपी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें सुरक्षित यात्रा का भरोसा देते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु आस्था के साथ अपनी यात्रा पूरी करें और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने साफ कहा कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुजफ्फरनगर प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को सुचारु बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि ट्रैफिक को नियंत्रित रखने के लिए कई जगहों पर डायवर्जन लागू किए गए हैं। कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है और अधिकारियों की टीमें पूरे रूट पर गश्त कर रही हैं।

एडीजी भी पहुंचे फील्ड पर

इस दौरान मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर भी अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। प्रशासन के इस कदम को देखकर कई कांवड़ियों ने खुशी जताई और पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *