केंद्र सरकार ने असम के पुलिस महानिदेशक (DGP) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का नया महानिदेशक (DG) नियुक्त किया है। वे 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं और असम-मेघालय कैडर से संबंधित हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नए महानिदेशक के नाम पर मुहर लग गई है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, उनका कार्यकाल 30 नवंबर, 2027 तक या अगले आदेश तक रहेगा।
कौन हैं जीपी सिंह ?
जानकारी के मुताबिक, असम पुलिस में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्य करते हुए, डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जीपी सिंह की सेवानिवृत्ति 31 जनवरी 2027 को निर्धारित है, जिससे उन्हें CRPF के DG के रूप में लगभग दो वर्षों तक सेवा करने का अवसर मिलेगा।
SPG में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया
आपको बता दें कि 31 दिसंबर, 2024 को अनीश दयाल सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वितुल कुमार बल का कार्यवाहक प्रभार संभाल रहे थे।, लेकिन अब लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सीआरपीएफ के महानिदेशक के रूप में असम के डीजीपी जीपी सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति से CRPF को उनके व्यापक अनुभव और नेतृत्व का लाभ मिलेगा, जो बल की संचालनात्मक क्षमताओं को और मजबूत करेगा। आईपीएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने SPG में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जहां उन्होंने उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रबंधन में अनुभव प्राप्त किया। इसके साथ-साथ उन्होंने NIA में भी अपनी सेवाएं दी हैं, जहां उन्होंने आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।