एटा। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के लिए एसएसपी डॉ. इलामारन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने 13 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादले के बाद सभी संबंधित उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें लिस्ट
जारी आदेश के अनुसार चौकी प्रभारी इंद्रपुरी कपिल सोलंकी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली नगर बनाया गया है। योगेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी ओनघाट से हटाकर चौकी प्रभारी अतरंजीखेड़ा मिरहची की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अतरंजीखेड़ा मिरहची में तैनात एसआई अभिषेक तोमर को चौकी प्रभारी ओनघाट बनाया गया है।
अनिल कुमार पवार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी महाविद्यालय रिजोर भेजा गया है। यहां तैनात आकाश सिवाच को चौकी प्रभारी इंद्रपुरी बनाया गया है। निश्चल सोलंकी को चौकी प्रभारी सेंथरी से हटाकर फील्ड यूनिट में तैनाती दी गई है। राजीव पवार को चौकी प्रभारी आदर्श नगर जलेसर से चौकी प्रभारी सेंथरी मलावन भेजा गया है।
इसके अलावा एसआई आदित्य कुमार को चौकी टिमरूआ सकरौली से हटाकर चौकी प्रभारी उभई असदनगर नयागांव बनाया गया है। दीपक दोहरे को चौकी उभई असदनगर से हटाकर चौकी प्रभारी टिमरूआ सकरौली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरुण कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी आदर्श जलेसर बनाया गया है।
सुरेंद्र मोहन को जैथरा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सकीट भेजा गया है। वहीं अशोक कुमार को सकीट से थाना जैथरा और अब्दुल जब्बार को सकीट से मारहरा भेजा गया है।
एसएसपी ने सभी उपनिरीक्षकों को आदेश का तत्काल अनुपालन करते हुए नई तैनाती स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए हैं।