युवती पर तेजाब फेंकने वाले आरोपियों को योगी बाबा की पुलिस ने दिया जवाब, मुठभेड़ में ऐसे किया गिरफ्तार

यूपी में अपराधियों और मनचलों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. ताजा मामला महाराजगंज जनपद से जुड़ा है जहां एसिड अटैक के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है. दोनों मनचले एसिड अटैक के आरोपी बताये जाते हैं.

दरअसल महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 नवंबर की देर शाम लड़की अपने मां के साथ बाजार से वापस घर जा रही थी. इसी दौरान एक स्कूटी सवार अज्ञात द्वारा लड़की के ऊपर तेजाब फेंककर हमला किया गया था. इस हमले में लड़की बुरी तरह से झुलस गई थी और उसे इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया था

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए दो आरोपी

लड़की के ऊपर तेजाब फेंकने के मामले में थाना भिटौली में मुकदमा दर्ज किया था जिसके बाद पुलिस की कुल 10 टीमें केस के अनावरण के लिए लगाई गई थीं. शुक्रवार की रात करीब 1 बजे भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास पुलिस मुठभेड़ में अनिल वर्मा और रामचरण साहनी के पैर में गोली लगी. उन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया है. इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कूटी और उनके कब्जे से 315 बोर का कट्टा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है

युवती की शादी तय होने से नाराज थे आरोपी

गिरफ्तार बदमाश महराजगंज में एक अस्पताल संचालक और दूसरा उसका कर्मचारी है. बताया जा रहा है कि अस्पताल संचालक युवती की शादी से नाराज था. इसी वजह से उसने अपने कर्मचारी के साथ मिलकर एसिड अटैक का प्लान बनाया और समान मुहैया कराकर अपने कर्मचारी को भेजकर युवती पर तेजाब से हमला कराया गया.

बसपा नेता के हत्यारोपी को STF ने किया ढ़ेर, 1 लाख 25 हजार का घोषित था इनाम

बसपा नेता एवं हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर हत्याकांड में वांछित राशिद कालिया उर्फ घोड़ा उर्फ वीरू को यूपी एसटीएफ ने मऊरानीपुर झांसी में इनकाउंटर में मारा गिराया है. पुलिस ने राशिद कालिया पर सवा लाख का इनाम घोषित किया था. कालिया पर हत्या और अपहरण के कई मुकदमे चल रहे थे. हालांकि अपराधी द्वरा की गई फायरिंग में एसटीएफ के डेपुटी एसपी और इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण कोई जन हानि नहीं हुई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह अपराधी मऊरानीपुर झांसी में किसी की हत्या की सुपारी लेकर हत्या करने के इरादे से आया था. इसके पास से एक फैक्ट्री मेड पिस्टल, दो मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, एक तमंचा 315 बोर और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

शनिवार सुबह करीब 7.00 बजे थाना मऊरानीपुर, झांसी क्षेत्रान्तर्गत सितौरा रोड पर यूपी एसटीएफ के साथ अपराधी की मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में शातिर अपराधी राशिद कालिया पुत्र सलीम घायल हो गया. उसकी उम्र 45 साल थी. वह चिश्तीनगर, थाना चकेरी कानपुर नगर का निवासी था.

यूपी एसटीएफ ने अपराधी को मार गिराया

मुठभेड़ में घायल अवस्था में शातिर अपराधी को सीएचसी मऊरानीपुर ले जाया गया, लेकिन उसका हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया. वहां झांसी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा के दौरान राशिद कालिया की मौत हो गई.

बता दें कि शासिद कालिया पर आरोप है कि उनसे 20 जून 2020 को पिंटू सेंगर की चकेरी थाना क्षेत्र में गोली मार दी थी. उसमें उनकी मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसमें कक्कू नाम के आरोपी की जेल में हैं. चार शूटरों ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पल्सर एवं केटीएम बाइकों का इस्तेमाल किया था और इस पर सवार होकर आए थे.

Jhansi1

बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या का था आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि पल्सर को अहसान कुरैशी ड्राइव कर रहा था, जबकि आरोपी पीछे राशिद कालिया गाड़ी के पीछे बैठा था. दूसरी ओर, केटीएम फैसल कुरैशी ड्राइव कर रहा था और सलमान बेग उसके पीछे बैठा था. उन चारों ने पिंटू सेंगर पर स्वचालित हथियारों से एक साथ गोलियां बरसाई थी, जिसमें उसकीमोत हो गई थ

इस हत्याकांड के बाद आरोपी राशिद कालिया के खिलाफ जनपद कानपुर नगर के चकेरी थाना पर मु0अ0सं0 425/2020 धारा147/148/149/307/302/34/120बी भादवि व 7 सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और अभियुक्त पर 01 लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था.

जनपद झांसी में अभियुक्त राशिद उपरोक्त के विरुद्ध थाना नवाबाद पर मु0अ0सं0 261/2009 धारा 364ए/302/201 भादवि व 12/14 यूपीडीए एक्ट के तहत दर्ज मुकदमें 25,000/- रु. का पुरस्कार घोषित की गई थी.

सवा लाख का इनामी बदमाश ढेर: बाबा Yogi Adityanath का सपना अपराधी मुक्त Uttar Pradesh अपना को सरकार कर रही UP STF

  साल 2020 में चर्चित पिंटू सेंगर की गोली मारकर सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाला…

महोबा में बदमाशों ने पुलिस की राइफल छीनकर दारोगा और सिपाही पर की फायरिंग, मुठभेड़ में 2 बदमाश व 3 पुलिसकर्मी घायल

यूपी के महोबा जिले में एक दिन पहले 7वीं कक्षा के छात्र की सड़क हादसे में…

फ्लैट में घुस लड़की के साथ गंदी बात करने वाले BLINKIT के डिलीवरी बॉय को NOIDA POLICE ने मुठभेड़ में मारी गोली

  गौतमबुद्धनगर के बिसरख में अकले लड़की के फ्लैट में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले डिलीवरी बॉय…

महिला अपराध पर CM YOGI की सख्ती का असर, छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को GHAZIABAD POLICE ने मारी गोली

यूपी के गाजियाबाद में कॉलेज से लौट रही छात्रा से दो बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल…

फर्जी IPS बन दरोगा को धमकाने वाले बदमाश को लगी MATHURA POLICE की गोली, SSP बोले

प्रदेश के जनपद मथुरा की पुलिस एवं एसओजी को बुधवार की देर रात बड़ी सफलता हाथ…

YOGI सरकार में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों ने किया एनकाउंटर, जानें क्या है इसके पीछे की वजह…

  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में वैसे तो यूपी पुलिस आए दिन बदमाशों का एनकाउंटर…

सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, SO समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

सरयू एक्सप्रेस में महिला मुख्य आरक्षी पर हमले के मामले में पुलिस ने एक अपराधी अनीस को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। एसटीएफ और अयोध्या पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर में अपराधी नसीम ढेर हुआ है। उसके दो अन्य साथी भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ में एसओ पुराकलंदर रतन शर्मा व दो अन्य सिपाही के भी घायल होने की सूचना है। क्षेत्र के थाना पूराकलंदर के छतरिवा पारा कैल मार्ग पर मुठभेड़ हुई है। इसी मामले में थाना इनायत नगर से दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
लिए एसटीएफ व जीआरपी जुटी थी आरोपियों की तलाश में
सावन मेले के दौरान सरयू एक्सप्रेस में महिला मुख्य आरक्षी पर हमला हुआ था। महिला को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के खुलासे के लिए एसटीएफ व जीआरपी को लगाया गया था। घटना 30 अगस्त को हुई थी। इस मामले में कोर्ट ने भी संज्ञान लिया था और आधी रात को कोर्ट खोलकर सुनवाई की गई थी।
यूपी एसटीएफ और अयोध्या पुलिस ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में मारा गया अनीस महिला कांस्टेबल से छेड़खानी करने लगा था। महिला ने बदमाश को पटक दिया तो तीनों बदमाशों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। ट्रेन की खिड़की से सिर लड़ाकर महिला को घायल कर दिया था। अयोध्या से पहले ट्रेन धीमी हुई थी तो तीनों बदमाश फरार हो गए थे। यूपी एसटीएफ और अयोध्या पुलिस ने महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाले एक बदमाश को मार गिराया है। मारे गए बदमाश अनीस के दो अन्य साथी आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू घायल है।
स्पेशल डीजी ने कही ये बात
स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी अयोध्या के पूरा कलंदर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उसके दो अन्य साथियों को मुठभेड़ के बाद इनायत नगर से गिरफ्तार किया गया है।

कुशीनगर: पुलिस और अंतराज्यीय पंखिया गिरोह में हुई मुठभेड़, तीन के पैरों में लगी गोली

कुशीनगर जिले में रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया नहर पुल के पास बुधवार की देर रात अंतरराज्यीय पंखिया गिरोह के साथ रामकोला पुलिस सहित स्वाट टीम की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से तीन चोरों को पैर में गोली लगी है। वहीं एक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने एक लाख 26 हजार नगद, चार अवैध शस्त्र, सोने के गहने के अलावा स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद किया की है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी धवल जायसवाल ने पुलिस टीम को बधाई दी है।

रामकोला थाना क्षेत्र के सिगहा में बीते सप्ताह सिंगहा निवासी समरजीत शाही के यहां बड़ी चोरी हुई थी। यह चोरी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। इसके खुलासे के लिए एसपी धवल जायसवाल ने स्वाट टीम सर्विलांस के अलावा रामकोला पुलिस को लगाया था।

काफी प्रयास के बाद स्वाट टीम सर्विलांस टीम के अलावा रामकोला और पडरौना कोतवाली पुलिस ने माधी मठिया नहर पुल के समीप एक स्कॉर्पियो गाड़ी को घेराबंदी की, जहां पुलिस से मुठभेड़ हुई। पहले मुकद्दर अली व जाफर अली तथा जाहिद अली गढ़िया पैगंबर थाना हजरतपुर जिला बदायूं व समीदुल साकीम मुनता नगला थाना सिकंदरपुर जिला कासगंज पुलिस देख भागने लगे। अंधेरे में चोरों ने फायरिंग की जवाब में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें मुकद्दर अली, जफर अली, जाहिद अली, को पैर में गोली लगी।

वहीं समीदुल अली को पुलिस ने पकड़ लिया जहां उन सभी के पास से चार अवैध असलहा मिला और सोने के गहने के अलावा स्कॉर्पियो गाड़ी भी पुलिस ने बरामद किया। जिसमें चोरी में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री भी पुलिस के हाथ लगी।

मौके पर पहुंचे एसपी धवल जायसवाल ने रामकोला थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह स्वाद टीम प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला, अलोक यादव, सर्विलांस सेल के मनोज कुमार पंत के अलावा पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के साथ शामिल टीम को बधाई दी।