कानपुर: शादी से ठीक पहले सिपाही ने दहेज में मांगी कार, केस दर्ज

Share This

जहां एक तरफ पुलिस के जवान लोगों की मदद और महिला सुरक्षा के लिए आए दिन कुछ न कुछ कदम उठाते रहते हैं, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी बाकियों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। दरअसल, कानपुर जिले में एक सिपाही ने शादी से सिर्फ इसलिए इंकार कर दिया, क्योंकि लड़की वालों ने दहेज में गाड़ी देने में असमर्थता जताई। इसके बाद अब लड़की पक्ष ने सिपाही और उसके घरवालों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, कानपुर जिले में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में रहने वाले परिवार ने बेटी की शादी मंधना के पचोर गांव निवासी राज नारायन चौरसिया के बेटे सुधीर से तय की थी। सुधीर प्रयागराज के एक थाने में तैनात है। पिछली साल ही 28 सितंबर 2022 को गोदभराई की रस्म हुई थी। गोदभराई की रस्म के बाद 18 फरवरी 2024 को तिलक और उसके 7 दिन बाद शादी की तारीख थी। दोनों पक्षों में शादी की तैयारी बेहद धूमधाम से चल रही थी।

इसी बीच लड़की वालों ने पहले तो शादी की तारीख आगे बढ़ाने के पीछे पड़े रहे, जब एक बार शादी की तारीख आगे बढ़ गई तो अब उन लोगों ने लड़की पक्ष के सामने दहेज में गाड़ी की मांग रख दी। लड़की वालों ने जब दहेज देने में असमर्थता जताई तो लड़का पक्ष ने शादी से इंकार ही कर दिया। ऐसे में अब लड़की पक्ष ने पुलिस का सहारा लिया।

लड़की पक्ष ने की शिकायत

लड़की पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वर पक्ष की तरफ से दहेज की अतिरिक्त मांग की गई थी, कन्या पक्ष की तरफ से दहेज देने में असमर्थता जताई गई थी, इसके बाद वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया गया है। इस शिकायत के आधार पर लड़के पक्ष और सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *