उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों के लिए गुरुवार का दिन खास रहा। लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 87 इंटरसेप्टर वाहनों को भी हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में बुलंदशहर, एसटीएफ, मथुरा, गाजियाबाद और मैनपुरी में तैनात अधिकारी और जवान शामिल हैं।
इन पुलिसकर्मियों को मिला मुख्यमंत्री वीरता पदक
बुलंदशहर के निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर
एसटीएफ के निरीक्षक अमित
एसटीएफ के उपनिरीक्षक केशव शांडिल्य
एसटीएफ के उपनिरीक्षक राहुल कुमार
एसटीएफ के उपनिरीक्षक घनश्याम यादव
एसटीएफ के मुख्य आरक्षी रणधीर सिंह
एसटीएफ के आरक्षी अमित त्रिपाठी
मथुरा के उपनिरीक्षक अजय कुमार वर्मा
गाजियाबाद कमिश्नरेट के निरीक्षक मनीष बिष्ट
मैनपुरी के उपनिरीक्षक अवनीश कुमार त्यागी
पदक के साथ मिलेगी प्रोत्साहन राशि
मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतिमाह एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। यह सम्मान पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।