यूपी पुलिस भर्ती: नियुक्ति पत्र से पहले वायरल हुए कैंडिडेट्स के मैसेज, योगी सरकार को बोला Thank You

Share This

आज उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल हुए 60,244 अभ्यर्थियों को एक भव्य समारोह में नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। ये कार्यक्रम राजधानी लखनऊ स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, वृंदावन कॉलोनी में आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और स्वयं इन नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे। सरकारी सेवा में कदम रखने जा रहे हजारों युवाओं के लिए यह क्षण बेहद खास होगा।

सोशल मीडिया पर उत्साह, आभार व्यक्त कर रहे अभ्यर्थी

कार्यक्रम से पूर्व ही सोशल मीडिया पर उत्साह का माहौल बना हुआ है। नियुक्ति पाने वाले कई अभ्यर्थी अपनी खुशी को वीडियो और मैसेज के माध्यम से व्यक्त कर रहे हैं। इन वीडियोज़ में अभ्यर्थी सरकार और पुलिस विभाग के प्रति आभार जता रहे हैं। कई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका सपना साकार हुआ है। यहां हम आपको कुछ संदेशों की झलकियां दिखा रहे हैं।

“मेरा नाम विशाल चौधरी है और मुझे गर्व है कि मैं उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने जा रहा हूं।” सपनों को हकीकत में बदलने वाली इस निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं — उत्तर प्रदेश सरकार, पुलिस विभाग और उस व्यवस्था को, जिसने हम जैसे युवाओं को भरोसा दिया। आपने सिर्फ़ नियुक्ति नहीं दी, सम्मान और पहचान दी है। Thank you so much!”

https://x.com/Uppolice/status/1933948395523080201

जब मेहनत को मिले मंज़िल और सपनों को मिले मंच — तब बेटियाँ सिर्फ़ इतिहास नहीं, भविष्य भी गढ़ती हैं 15 जून 2025 को डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, लखनऊ में आयोजित होने वाले नवचयनित आरक्षी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होने आ रही महिला अभ्यर्थियों ने अपने वीडियो संदेशों के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के प्रति आभार प्रकट किया।

https://x.com/Uppolice/status/1933947963165823340

“खेतों में बीज बोए थे, अब सपनों की फसल काटी है — किसान की बेटी ने खाकी पहन ली है।” गांव की पहली बेटी बनी पुलिस कांस्टेबल। बचपन से देखा खाकी पहनने का सपना, अब बन गई हक़ीकत। ज्योति ने अपने वीडियो संदेश में निष्पक्ष भर्ती के लिये माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया।

https://x.com/Uppolice/status/1933838477332037692

आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 में जनपद शामली से चयनित अभ्यार्थी ने अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का हृदय से आभार प्रकट किया। #UPPolice

https://x.com/PoliceShamli/status/1934085963359334412

विश्व के सबसे बड़े पुलिस बल का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद कानपुर देहात से चयनित महिला अभ्यर्थी ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिये माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। #UPPoliceRecruitment #MissionRozgar @Uppolice @adgzonekanpur

https://x.com/kanpurdehatpol/status/1934066630990180409

जौनपुर गांव की बेटी बनी पुलिस कांस्टेबल। बचपन से देखा खाकी पहनने का सपना, अब बन गई हक़ीकत। रिया यादव ने अपने वीडियो संदेश में निष्पक्ष भर्ती के लिये माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया। #UPPolice #UPPoliceRecruitment #MissionRozgar

https://x.com/jaunpurpolice/status/1933950294083448872

भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता की सराहना

इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं के बीच विशेष सकारात्मकता देखी गई है। परीक्षा से लेकर परिणाम और अब नियुक्ति तक की प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और निष्पक्ष बताया जा रहा है। सरकार द्वारा समयबद्ध तरीके से नियुक्ति पत्र वितरित करना प्रशासनिक दक्षता का भी प्रतीक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *