Blog
UP Police: इन तारीखों को कराई जाएगी सिपाही भर्ती परीक्षा, विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
और इसी के साथ सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन की मानें तो तकरीबन 60 हजार से ज्यादा पदों के लिए लिखित परीक्षा 17 व 18 फरवरी को होगी। इस परीक्षा को बिना किसी परेशानी के संपन्न कराने के लिए भर्ती बोर्ड को काफी पापड़ बेलने पड़ सकते हैं, क्योंकि इस परीक्षा के लिए तकरीबन 50 लाख लोगों ने आवेदन किया है। ऐसे में करीब साढ़े छह हजार केंद्रों पर ये परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
चार शिफ्ट में होगी परीक्षा
जानकारी के मुताबिक, सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा आगामी 17 और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। 50 लाख से ज्यादा आवेदनों को देखते हुए परीक्षा दो दिन कराने का फैसला लिया गया। परीक्षा दोनों दिन दो-दो शिफ्ट में होगी। ऐसे में पूरी परीक्षा कुल चार शिफ्ट में होगी।
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के मुताबिक जल्द ही लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एग्जाम डिटेल्स चेक कर सकते हैं.।
15 लाख महिलाओं ने किया आवेदन
आपको बता देंं कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से दिसंबर में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 60 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 निर्धारित की गयी थी। विंडो लॉक करते वक्त 50,14,924 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके थे।
इस बार सिपाही के एक पद के लिए करीब 83 दावेदार हो चुके हैं। इस भर्ती के बाद यूपी पुलिस सबसे ज्यादा महिला कर्मियों वाला पुलिस बल बन जाएगा। सिपाही बनने के लिए 15 लाख महिलाओं ने आवेदन किए हैं। आरक्षण के मुताबिक करीब 12 हजार महिलाओं को सिपाही बनने का मौका मिलेगा। महिला सिपाही के एक पद के लिए 125 दावेदार हैं।
Meerut: बीच सड़क पुलिस को आत्महत्या की धमकी देते बदमाश का वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला
आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा, कि किस तरह से जब पुलिस अपराधी को पकड़ने वाली…
SDM पिता की SP बेटी को मिला DGP का प्लेटिनम चिन्ह, मिल रहीं बधाईयां
आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम दिखाई दे रही है। 75वें गणतंत्र दिवस पर जगह-जगह झंडा लहराया जा रहा है और साथ में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज के दिन यूपी पुलिस के मुखिया यानी कि डीजीपी उन अफसरों को सम्मानित करते हैं, जो अपने क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं। इसी क्रम में आज के शुभ दिन एडीएम पीलीभीत राम सिंह गौतम की होनहार, और मेहनती IPS प्राची सिंह को डीजीपी के प्लेटिनम चिन्ह से सम्मानित किया गया। आईपीएस प्राची सिंह वर्तमान समय में सिद्धार्थनगर में तैनात हैं।
अपराधियों की तोड़ी कमर
जानकारी के मुताबिक, 2017 बैच की आईपीएस और सिद्धार्थनगर जिले की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की ओर से जनपद श्रावस्ती में नियुक्ति के दौरान 14 एनकाउंटर करके अपराधियों की कमर तोड़ दी गई थी।अपराधियों के नजर में कड़क अधिकारी के रूप में खौफ बनी थीं। उनके नाम से भी अपराधी डरने लगे थे
ऑपरेशन चिराग को बनाया सफल
इतना ही नहीं ऑपरेशन चिराग के तहत 250 नाबालिग बच्चों की बरामदगी, गोकसी व गो तस्करी पर रोक लगाए जाने तथा ऑपरेशन कवच के क्रियान्यवन व अन्य उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर प्लेटिनम मेडल देने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के बाद हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।
UP POLICE की थ्योरी हुई फेल, थानाध्यक्ष पर फायरिंग मामले में विकास दुबे का भतीजा दोषमुक्त
कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के बाद पुलिस की कार्रवाई में जो जल्दबाजी और खानापूर्ति…
75वें गणतंत्र दिवस पर CM योगी ने फहराया झंडा, प्रदेशवासियों को दी बधाई
आज भारत देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में उसकी धूम हर…
राम मंदिर सुरक्षा में तैनात SSF ने पेश की ईमानदारी की ऐसी मसाल की भारतीय अरबपति ने की खुल कर तारीफ़
भारतीय अरबपति एवं बिजनेस मैग्नेट श्रीधर वेम्बू का परिवार राम मंदिर की सुरक्षा संभाल रही…
जब दिल्ली के ट्रैफिक जाम में फंस गए UTTAR PRADESH के मुख्यमंत्री YOGI ADITYANATH
बुलंदशहर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाया रोड दिल्ली…
भगवा पहन फिल्मी अंदाज में दो चलती कारों पर खड़े होकर REEL बनाना पड़ा भारी UP POLICE ने थमाया का 22500 चालान
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर से तरह-तरह की तस्वीरें सामने आई. वहीं कानपुर…
आखिर क्या हैकर्स के निशाने पर हैं UP के IPS और IAS…. ?
जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के अफसर लोगों की सहूलियत और मदद के लिए लगातार…