बांदा में सिपाही पर गंभीर आरोप: शादी का झांसा देकर 5 साल तक शारीरिक शोषण और ठगी का मामला

Share This

बांदा जनपद के कालिंजर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पुलिस सिपाही पवन कनौजिया पर शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक शोषण करने तथा लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी सिपाही ने वर्ष 2021 में कालिंजर थाने में तैनाती के दौरान उसकी दुकान पर आना-जाना शुरू किया और शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने की ये शिकायत

पीड़िता के अनुसार, इस दौरान सिपाही ने उससे गाड़ी खरीदने के नाम पर 2 लाख रुपये नकद और लगभग 1.5 लाख रुपये के जेवर भी ले लिए, जिन्हें उसने कभी वापस नहीं किया। बाद में सिपाही का स्थानांतरण हमीरपुर हो गया, लेकिन इसके बावजूद वह दिसंबर 2024 से जून 2026 तक महिला को बांदा में अपने साथ लगभग सात महीने तक रखता रहा और शोषण जारी रखा।

महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो 20 मार्च 2026 को सिपाही ने खुलासा किया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसे केवल समय बिताने के लिए रखा गया था। साथ ही उसने महिला को झूठे केस में फंसाने और मारपीट कर धमकी देकर भगा दिया।

अभी तक नहीं हुई कार्रवाई

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों और कालिंजर थाना प्रभारी से की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *