मुजफ्फरनगर: CM योगी और PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share This

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले एक व्यक्ति पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

ये था मामला

जानकारी के अनुसार, आरोपी रहीस पुत्र समेंदीन (उम्र करीब 60 वर्ष), निवासी भटवाड़ा थाना बुढ़ाना का रहने वाला है। बताया गया कि उसने सार्वजनिक स्थल पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणियां कीं। आसपास मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो कुछ ही घंटों में तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद बुढ़ाना पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी रहीस को उसके घर से हिरासत में ले लिया। जब पुलिस उसे कोतवाली लेकर पहुंची, तो वह दो पुलिसकर्मियों के कंधों के सहारे चल रहा था। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाया और फिर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एसएसपी ने कहा ये

मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय वर्मा ने कहा, “वीडियो के माध्यम से मामला संज्ञान में आया था। आरोपी रहीस ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। ऐसे कृत्य किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।” पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और संबंधित आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *