गोंडा में कई सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव, करनैलगंज पहुंचे आईपीएस अभिषेक दावाच्या

Share This

गोंडा जिले में पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक दावाच्या को करनैलगंज सर्किल का नया क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। जयपुर (राजस्थान) के मूल निवासी अभिषेक दावाच्या ने आईआईटी भुवनेश्वर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की पढ़ाई पूरी की है और अपने पेशेवर सफर की शुरुआत में ही सेवा और दक्षता का नया मानक स्थापित करने के लिए जाने जाते हैं।

इनका नाम भी शामिल

नई नियुक्ति के तहत करनैलगंज में कार्यरत विनय कुमार सिंह को सीओ सदर की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं सदर के सीओ रहे राजेश कुमार सिंह को अब यातायात व्यवस्था का प्रभार सौंपा गया है। यह बदलाव कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की रणनीति के तहत किया गया है।

इसलिए किया गया तबादला

पुलिस प्रशासन का मानना है कि तकनीकी पृष्ठभूमि से आने वाले युवा अधिकारी अभिषेक दावाच्या की तैनाती से कामकाज में नई ऊर्जा और आधुनिक दृष्टिकोण जुड़ेगा। उम्मीद है कि इससे जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी और पुलिस की छवि और मजबूत होगी। यह कदम जिले में सुचारु और प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *