सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान के साथ थाना प्रभारी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल!, SHO ने कराई FIR

Share This

 

मेरठ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें ब्रह्मपुरी थाने के प्रभारी रमाकांत पचौरी का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग करके बनाया गया प्रतीत होता है, जिसमें सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान के साथ अनुचित स्थिति में दिखाया गया है। पुलिस विभाग इस वीडियो को बनाने और प्रसारित करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटा है। ब्रह्मपुरी थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) कर्मवीर सिंह ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, इस रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि ‘प्रियांशु’ नामक एक व्यक्ति की आईडी से इंस्टाग्राम पर यह आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसका उद्देश्य थाना प्रभारी की छवि को धूमिल करना है। वीडियो में थाना प्रभारी को मुस्कान को किस करते हुए दिखाया गया है, जो उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। उक्त इंस्टाग्राम आईडी से न केवल यह वीडियो, बल्कि सौरभ हत्याकांड के दोनों आरोपी मुस्कान और साहिल शुक्ला से संबंधित कई अन्य वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं।

इनमें से एक वीडियो में साहिल शुक्ला को आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है, जबकि मुस्कान और साहिल का एक डरावना वीडियो भी साझा किया गया है। माना जा रहा है कि किसी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर ये वीडियो पोस्ट किए हैं। इसके अलावा, एक अन्य फेसबुक आईडी से भी एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को गुमराह करने के साथ-साथ संबंधित व्यक्तियों की छवि को खराब करने का प्रयास है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अंतरिक्ष जैन ने बताया कि इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की उम्मीद है।

कौन है मुस्कान

आपको बता दें थाना प्रभारी के साथ जिस मुस्कान का वीडियो वायरल हुआ है वो सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी है। मेरठ के सौरभ हत्याकांड ने हाल ही में पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब लंदन में काम करने वाले सौरभ कुमार राजपूत को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मारकर सीमेंट के ड्रम में जमा दिया। फिलहाल इस मामले में दोनों हत्यारोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *