यूपी पुलिस के 9 अफसर रिटायर, 3 IPS और 6 PPS को दी गई भावभीनी विदाई

Share This

 

यूपी पुलिस में आज शनिवार को 9 अधिकारियों का लंबा सेवाकाल पूरा हो गया। भारतीय पुलिस सेवा के 3 DIG और प्रांतीय पुलिस सेवा के 6 DSP आज सेवानिवृत्त हो गए।

ये हैं आईपीएस

आईपीएस में DIG इंटेलिजेंस सुरेश्वर, DIG कारागार प्रशासन प्रदीप गुप्ता और DIG गौतमबुद्धनगर राजीव नारायण मिश्र रिटायर हुए।

पीपीएस अफसरों ने ये शामिल

पीपीएस से DSP CID इंद्रपाल सिंह, DSP बहराइच पहुप सिंह, 27वीं वाहिनी के DSP रमेश सिंह, सुरक्षा मुख्यालय की DSP नीलम तिवारी, 10वीं वाहिनी PAC के DSP अनिल कुमार सिंह और सतर्कता मेरठ के DSP राजेश कुमार वर्मा आज रिटायर हुए।

पुलिस लाइन और संबंधित मुख्यालयों में आज विदाई समारोह हुआ। अधिकारियों के योगदान को सलाम करते हुए नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *