बरेली। जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। कुल 25 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें कई थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को अपराध शाखा, साइबर क्राइम थाना, सर्विलांस सेल और रिजर्व पुलिस लाइंस भेजा गया है।
देखें लिस्ट
इंस्पेक्टर अमित पांडेय को सोशल मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर बनाया गया है। निरीक्षक राधे श्याम को फरीदपुर से प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर और निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को प्रेमनगर से निरीक्षक अपराध थाना किला भेजा गया है।
उपनिरीक्षक अचल कुमार को थाना प्रभारी किला से थाना प्रभारी देवरनियां, उपनिरीक्षक आशुतोष द्विवेदी को देवरनियां से थानाध्यक्ष शाही और उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को शाही से थाना प्रभारी एएचटीयू बनाया गया है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी को थाना प्रभारी एएचटीयू से थाना एएचटीयू भेजा गया है।
निरीक्षक प्रवीण कुमार को निरीक्षक अपराध थाना फतेहगंज पश्चिमी से प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह को चौकी जोगीनवादा, थाना बारादरी से थानाध्यक्ष भमोरा बनाया गया है। निरीक्षक पवन कुमार को भमोरा से प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पूर्वी भेजा गया है, जबकि निरीक्षक राजकुमार सिंह को फतेहगंज पूर्वी से रिजर्व पुलिस लाइंस भेजा गया है। उनका गैर जनपद स्थानांतरण हुआ है।
निरीक्षक प्रमोद कुमार को भमोरा से निरीक्षक अपराध थाना विशारतगंज, निरीक्षक जितेंद्र सिंह को शीशगढ़ से रिजर्व पुलिस लाइंस, निरीक्षक अजीत सिंह को शीशगढ़ से निरीक्षक अपराध थाना आंवला और निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को रिजर्व पुलिस लाइंस से निरीक्षक अपराध थाना शीशगढ़ भेजा गया है।
एसओजी-2 प्रभारी अभिषेक कुमार को निरीक्षक अपराध साइबर थाना बनाया गया है। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को प्रभारी सर्विलांस सेल और उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार को सर्विलांस सेल भेजा गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक कर्म सिंह पाल को थानाध्यक्ष क्योलड़िया, वेद सिंह को निरीक्षक अपराध थाना बहेड़ी, श्रवण कुमार को निरीक्षक अपराध थाना कैंट, नीरज कुमार सिंह को थानाध्यक्ष अलीगंज और जगत सिंह को क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के इन तबादलों से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।