UP Police SI Exam 2025: लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के Normalised Score जारी, बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव हुआ लिंक

Share This

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंक (Normalised Score) देखने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। अभ्यर्थी अब अपनी परीक्षा के सामान्यीकृत अंक ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं।

वेबसाइट पर करें चेक

बोर्ड की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों के Normalised Score उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को अपने अंक देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक का उपयोग करना होगा।

अभ्यर्थी अपने प्रसामान्यीकृत अंक देखने के लिए निर्धारित लिंक पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी आवश्यक जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य मांगी गई डिटेल दर्ज करनी होगी। लॉगिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी अपना Normalized Score स्क्रीन पर देख सकेंगे।

भर्ती बोर्ड ने जारी की विज्ञप्ति

बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अपनी वेबसाइट पर प्रसामान्यीकृत अंक देखने की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत विज्ञप्ति भी जारी की है। अभ्यर्थी किसी भी तरह की जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का ही सहारा लें।

बता दें कि कई पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में अंकों के स्तर को समान करने के लिए Normalisation प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसी प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के प्राप्त अंकों को सामान्यीकृत कर अंतिम स्कोर तैयार किया जाता है।

UP Police SI Recruitment 2025 की लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना Normalised Score चेक कर लें और भविष्य की चयन प्रक्रिया के लिए इसे सुरक्षित रखें। अभ्यर्थी अपना स्कोर देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जारी लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *