Mathura: SSP श्लोक कुमार का बड़ा एक्शन: 26 साइबर ठगों पर 25-25 हजार का इनाम

Share This

 

मथुरा में साइबर अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने फरार चल रहे 26 साइबर ठगों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक साथ इनामी अपराधियों की सूची जारी की गई है।

लंबे समय से हैं फरार

शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव विशंभरा से जुड़े ये आरोपी लंबे समय से फरार हैं और साइबर ठगी के कई मामलों में वांछित हैं। पुलिस का कहना है कि इन गिरोहों को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

जिले के गोवर्धन, बरसाना, छाता और शेरगढ़ क्षेत्र के कई गांव साइबर ठगी के कारण बदनाम हो चुके हैं। यहां बड़ी संख्या में युवा इस अवैध धंधे में शामिल हैं, जिन्हें स्थानीय तौर पर ‘टटलू’ कहा जाता है।

हाल ही में पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाकर जंघावली और विशंभरा गांव में एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान कई अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कई मौके से फरार हो गए थे।

इन फरार आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम:

जुबैर, अज्जू उर्फ आजाद, अरशद, इकबाल, हुसैना, मुजाहिद, आविद, आमीन, हाकमीन, साकिर, बंडी उर्फ आमीन, नासिर, हुन्ना उर्फ अख्तर, आमीन, मुखतियार, जानू उर्फ जान, अनीस, इरशाद, निजाम, नासिर, रुस्तम, साहिद, सहरून, इरसाद, मुज्जी उर्फ मुजाहिद और मुद्दीन।

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के अनुसार, ये सभी आरोपी शातिर किस्म के हैं और इनके खिलाफ ठगी के साथ-साथ अन्य गंभीर अपराधों के भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *