रंग, मुस्कान और साथ का एक पल: डीजीपी राजीव कृष्ण और एडीजी अमिताभ यश ने अधीनस्थों संग खेली होली

Share This

 

 

लखनऊ। होली के उल्लास और रंगों के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में भी उत्सव का माहौल देखने को मिला। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर रंग, गुलाल और आपसी सौहार्द का खूबसूरत नजारा देखने को मिला।

सभी अफसर रहे मौजूद 

होली के इस खास मौके पर पुलिस मुख्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। डीजीपी राजीव कृष्ण और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने भी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मियों के साथ रंग खेलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान सभी के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह साफ झलक रहा था।

20260305 145701

पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान होली की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस हमेशा जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन ऐसे अवसर पुलिस परिवार को आपस में जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा देने का काम करते हैं।

20260305 145658

होली की बधाई भी दी

होली मिलन के दौरान कई अधिकारियों ने तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें रंगों से सराबोर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उत्साह के साथ त्योहार मनाते नजर आए। सोशल मीडिया पर साझा की गई इन तस्वीरों को लोगों ने भी खूब पसंद किया और पुलिस परिवार को होली की शुभकामनाएं दीं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *