प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

Share This

 

प्रतापगढ़। होली के पावन अवसर पर गुरुवार (05 मार्च 2026) को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और सौहार्द के माहौल में किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की विशेष उपस्थिति रही।

सभी अफसर रहे मौजूद

समारोह में जनपद के विभिन्न विभागों के राजपत्रित अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया।

20260305 125948

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से गले मिलकर होली की बधाई दी। इस दौरान सभी के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम का माहौल और अधिक आत्मीय बन गया।

अफसरों ने की अपील

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी से अपील की कि होली का पर्व शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाए। साथ ही जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को सतर्कता तथा जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *