जालौन। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर स्थानांतरण और नई तैनाती की है। शुक्रवार को जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में 33 पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कई शाखाओं में भेजे गए पुलिसकर्मी
पुलिस अधीक्षक की ओर से किए गए इस बदलाव का उद्देश्य थानों और चौकियों में पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करना और विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है। नई तैनाती के बाद कई थानों में उप निरीक्षकों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को साइबर सेल, डायल 112 और अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं में भेजा गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार, उप निरीक्षक स्तर से लेकर आरक्षी स्तर तक के कर्मचारियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। इससे जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नई तैनाती पाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची:
- उप निरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह – लाइन से चौकी प्रभारी इटौरा
- उप निरीक्षक अनुपम मिश्रा – चौकी प्रभारी इटौरा से पुलिस लाइन
- उप निरीक्षक राकेश कुमार – थाना आटा
- उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह – थाना कदौरा
- उप निरीक्षक रामऔतार सिंह – थाना कैलिया
- उप निरीक्षक जमादार सिंह – कोतवाली माधौगढ़
- उप निरीक्षक रवींद्र सिंह – थाना गोहन
- उप निरीक्षक सतीश चंद्र – थाना कालपी
- उप निरीक्षक विनोद कुमार – थाना कोटरा
- उप निरीक्षक विमलेश कुमार – थाना जालौन
- उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह – थाना कोंच
- उप निरीक्षक सुखवीर सिंह – थाना चुर्खी
- उप निरीक्षक चंद्रजीत सिंह – कोतवाली उरई
- उप निरीक्षक सुधा पाल – कोतवाली उरई
- उप निरीक्षक रजनी – साइबर थाना
- मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह – हेड मुहर्रिर उप मालखाना कोंच
- मुख्य आरक्षी अनुपम कुमार – हेड मुहर्रिर सदर मालखाना उरई
- मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह – डायल 112
- मुख्य आरक्षी करनवीर सिंह – डायल 112
- मुख्य आरक्षी अरविंद सिंह राजपूत – डायल 112
- मुख्य आरक्षी जयचंद्र सिंह – न्यायालय सुरक्षा से हेड मुहर्रिर एट
- मुख्य आरक्षी कृष्ण कुमार – थाना कोटरा से पीआरओ सेल
- आरक्षी नवीन कुमार – थाना कुठौंद से साइबर थाना
- आरक्षी धर्मराज – कोंच से कालपी
- आरक्षी रंजीत सिंह – थाना रेंढर से साइबर सेल
- आरक्षी अजयदीप सिंह – कदौरा से साइबर हेल्प डेस्क कदौरा
- आरक्षी ज्ञानप्रभाकर भारती – थाना कोटरा से साइबर थाना
- आरक्षी प्रेमवीर सिंह – कालपी से साइबर सेल
- आरक्षी नीतू सिंह – साइबर हेल्प डेस्क कोतवाली उरई
- आरक्षी रेखा – डकोर से साइबर हेल्प डेस्क डकोर
- आरक्षी भावना शर्मा – न्यायालय सुरक्षा से अभियोजन कार्यालय
- आरक्षी अवधेश कुमार – माधौगढ़
- आरक्षी योगेश कुमार – माधौगढ़ से साइबर हेल्प डेस्क आटा