लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में आज पुलिस विभाग के 3 IPS और 14 PPS अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के साथ एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक चरण पूरा हो गया। सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक सुधारों में अहम भूमिका निभाई। इन अधिकारियों के रिटायरमेंट को विभाग में एक बड़ी रिक्ति के रूप में देखा जा रहा है।
ये हैं अफसरों का नाम
सेवानिवृत्त होने वाले IPS अधिकारियों में राजीव मल्होत्रा (IG), गिरिजेश कुमार (SPCID) और देवेंद्र भूषण (SP) शामिल हैं। वहीं PPS संवर्ग से अशोक कुमार वर्मा (ADDL SP), बलराम (DSP भदोही), जिलाजीत (DSP), रेखा बाजपेई (DSP), कुशल पाल सिंह यादव (DSP), संत प्रसाद उपाध्याय (DSP), अरविंद कुमार (DSP खीरी), विनोद कुमार (DSP रेलवे), सतीश कुमार रावत (DSP), संजय वर्मा (DSP), उर्मिला चौधरी (DSP), सुगंधा उपाध्याय (DSP), रामनिवास यादव (DSP) और जयकरण सिंह (DSP) सेवानिवृत्त हुए।
हमेशा याद रखा जाएगा इनका नाम
इन अधिकारियों ने विभिन्न जिलों और इकाइयों में अपनी सेवाओं के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच, कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान दिया। पुलिस विभाग में इनके अनुभव और नेतृत्व को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, इन पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। यह सेवानिवृत्ति पुलिस विभाग में एक नए प्रशासनिक बदलाव का संकेत भी माना जा रहा है।