प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देर रात 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। यह फेरबदल कई महत्वपूर्ण जिलों और रेंज स्तर के पदों पर किया गया है, ताकि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावशाली और जवाबदेह बनाया जा सके।
ये है लिस्ट
यहां उन 14 आईपीएस अधिकारियों की नामवार सूची दी जा रही है, जिनके तबादले उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सोमवार देर रात किए गए।
- मोहित गुप्ता – पुलिस कमिश्नर वाराणसी से सचिव गृह नियुक्त
- अजय साहनी – डीआईजी सहारनपुर से डीआईजी बरेली रेंज
- वैभव कृष्ण – डीआईजी महाकुंभ से डीआईजी वाराणसी रेंज
- अभिषेक सिंह – एसएसपी मुजफ्फरनगर से डीआईजी सहारनपुर रेंज
- राजकरन अय्यर – एसएसपी अयोध्या से एसएसपी गोरखपुर
- गौरव ग्रोवर – एसएसपी गोरखपुर से एसएसपी अयोध्या
- संजय कुमार – एसएसपी इटावा से एसएसपी मुजफ्फरनगर
- अनूप कुमार सिंह – पीएसी लखनऊ से एसपी फतेहपुर
- बृजेश कुमार श्रीवास्तव – एसपी कौशांबी से एसपी इटावा
- राजेश कुमार – पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद से एसपी कौशांबी
- धवल जायसवाल – एसपी फतेहपुर से गाजियाबाद कमिश्नरेट
- सत्यजीत – एसपी संतकबीरनगर से कानपुर कमिश्नरेट
- संदीप कुमार मीना – एसपी रेलवे गोरखपुर से एसपी संतकबीरनगर
- लक्ष्मी निवास मिश्रा – एसीओ से एसपी रेलवे गोरखपुर