उत्तर प्रदेश पुलिस में 1093 दारोगाओं के प्रमोशन का रास्ता साफ, जल्द बनेंगे इंस्पेक्टर

Share This

लखनऊ स्थित डीजीपी मुख्यालय ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस की अनंतिम (प्रोविजनल) वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। इस सूची में रैंकर परीक्षा के माध्यम से चयनित 1093 उपनिरीक्षकों के नाम शामिल किए गए हैं। यह सूची उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद तैयार की गई है।

तैयार हुई लिस्ट

डीजीपी मुख्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप देने से पहले यह अंतिम सूची जारी की गई है, ताकि यदि किसी प्रकार की आपत्ति या त्रुटि हो तो उसे समय रहते दूर किया जा सके। इस प्रक्रिया के बाद अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

इस सूची को डीआईजी स्थापना अखिलेश कुमार चौरसिया द्वारा जारी किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, सूची में केवल रैंकर परीक्षा से चयनित उपनिरीक्षकों को ही शामिल नहीं किया गया है, बल्कि एक अन्य महत्वपूर्ण श्रेणी को भी इसमें जोड़ा गया है।

जानकारी के मुताबिक, सीधी भर्ती वाले पीएसी के प्लाटून कमांडर के स्थान पर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर कैडर परिवर्तन के बाद 26 उपनिरीक्षकों को भी इस वरिष्ठता सूची में शामिल किया गया है। इससे सूची और भी विस्तृत हो गई है।

जल्द जारी होगी लिस्ट

पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, अंतिम सूची जारी होने के बाद अब दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके निस्तारण के बाद अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद रिक्त पदों के सापेक्ष निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस कदम से पुलिस विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है, जिससे कई उपनिरीक्षकों को उच्च पदों पर पदोन्नति का अवसर प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *