यूपी पुलिस में पांच एएसपी के तबादला आदेश में संशोधन, दो के ट्रांसफर निरस्त

Share This

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के पांच अधिकारियों से जुड़े तबादला आदेश में संशोधन किया गया है। सोमवार को जारी संशोधित आदेश में दो अधिकारियों की नई तैनाती तय की गई है, जबकि दो अधिकारियों का प्रस्तावित स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।

वहीं एक अधिकारी के तबादले में बदलाव करते हुए उन्हें दूसरे जिले में जिम्मेदारी दी गई है। संशोधन के बाद पवन गौतम को रायबरेली और आलोक सिंह-तृतीय को कासगंज भेजा गया है। संतोष कुमार-तृतीय और आलोक कुमार जायसवाल अपने मौजूदा पद पर बने रहेंगे, जबकि संतोष कुमार-द्वितीय को बरेली में एएसपी (उत्तरी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पवन गौतम: पहले खीरी से कासगंज स्थानांतरण प्रस्तावित था। अब उन्हें एएसपी रायबरेली बनाया गया है।

आलोक सिंह-तृतीय: रायबरेली में एएसपी के पद पर तैनात थे। अब उन्हें एएसपी कासगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

संतोष कुमार-तृतीय: गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस उपायुक्त से लखनऊ स्थानांतरण प्रस्तावित था। यह आदेश निरस्त कर दिया गया है। वह गौतमबुद्धनगर में ही रहेंगे।

आलोक कुमार जायसवाल: भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ में एएसपी थे। उनका एएसपी (उत्तरी), बरेली के पद पर प्रस्तावित स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।

संतोष कुमार-द्वितीय: पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ में तैनात थे। अब उन्हें एएसपी (उत्तरी), बरेली के पद पर तैनाती दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *