…तो क्या जून में दोबारा आयोजित होगी सिपाही भर्ती परीक्षा? भर्ती बोर्ड ने बताई वायरल मैसेज की सच्चाई

Share This

 

हाल ही में 17-18 फरवरी को उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा के बीच में दूसरे दिन की पाली में परीक्षा का पेपर लीक होने की खबरें आने लगी। इन खबरों की जांच करने के बाद ये बात खुलकर सामने आई कि परीक्षा होने से पहले ही इसका पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद योगी सरकार ने परीक्षा को रद्द कर दिया। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें चल रहीं हैं, जिनका भर्ती बोर्ड ने खंडन किया है।

फैलाई जा रहीं अफवाहें

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में उत्तर प्रदेश मेंसिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी। परीक्षा के लिए भर्ती बोर्ड ने 48,17,442 एडमिट कार्ड जारी किए थे। इनमें से 43,13,611 अभ्यर्थियों (89.54 प्रतिशत) परीक्षा में शामिल हुए थे। अब इस परीक्षा को सरकार ने रद्द कर दिया है। दावा किया जा रहा था, कि इस परीक्षा का पेपर पहले से ही लीक हो गया था। परीक्षा रद्द होने के बाद कई फेक अकाउंट सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह की झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर कई अकाउंट ये दावा कर रहे हैं कि जून में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा करवाई जाएगी। इन पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 21 व 22 जून, 2024 को दोबारा आयोजित करवाई जाएगी। जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

भर्ती बोर्ड ने किया पोस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर फैक्ट चेक नोटिफिकेशन शेयर किया है। भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से जुड़ी झूठी खबरें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं। भर्ती बोर्ड ने पोस्ट करते हुए कहा कि, आरक्षी भर्ती-23 की लिखित परीक्षा के संबंध में फर्जी पत्र वायरल किया जा रहा है। इस प्रकार का कोई पत्र/सूचना बोर्ड द्वारा जारी नहीं की गई है। परीक्षा संबंधी सूचना बोर्ड की वेबसाईट https://t.co/JM9e8NRaD6 एवं आधिकारिक X हैंडल @Upprpb पर विज्ञप्ति सहित प्रकाशित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *