UP Police Constable Result 2025 जारी, बोर्ड ने घोषित किया लिखित परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक

Share This

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

बोर्ड ने जारी की सूचना

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा (Document Verification) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू किए जाने का प्रस्ताव है। इसके बाद इन चरणों में सफल उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी।

भर्ती बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत (Normalized) अंक अभी जारी नहीं किए गए हैं। अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों के अंक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अंक जारी करने की तिथि और प्रक्रिया की जानकारी अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

बेवसािट पर देखें रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट लिंक पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं। किसी भी अपडेट और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी नई जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को केवल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर रखने की सलाह दी गई है।

बोर्ड ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षण से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि अगले चरण में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *