यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2025: नॉर्मलाइज्ड स्कोर जारी, 15 दिसंबर तक देख सकेंगे अभ्यर्थी

Share This

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2025 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती में सम्मिलित अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत (नॉर्मलाइज्ड) अंक देखने के लिए लिंक सक्रिय कर दिया है। अभ्यर्थी 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना स्कोर प्राप्त कर सकेंगे।

ऐसे करें चेक

अभ्यर्थियों को अपना स्कोर देखने के लिए निर्धारित पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा। सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद ‘Click here for Normalised Score’ टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर उनके प्रसामान्यीकृत अंक भेज दिए जाएंगे।

वेबसाइट पर डालें एक नज़र

अभ्यर्थी यहां क्लिक करके पोर्टल पर पहुंच सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना स्कोर प्राप्त करने की सलाह दी है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

यह सूचना परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *