मुजफ्फरनगर में मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Share This

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार देर रात मोहर्रम का जुलूस पूरी शांति और सौहार्द के साथ निकाला गया। यह जुलूस मोती महल से शुरू होकर खालापार होते हुए शिव चौक से गुजरते हुए अपने निर्धारित मार्ग की ओर आगे बढ़ा।

किए गए कड़े इंतजाम

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने पूरे रूट पर सख्त इंतजाम किए थे। खास तौर पर शिव चौक क्षेत्र को संवेदनशील मानते हुए वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई। एहतियात के तौर पर कुछ स्थानों को कपड़े से ढककर सुरक्षा को और मजबूत किया गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

एएसपी ने दी जानकारी

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शहर का प्रमुख धार्मिक जुलूस है, जो हर वर्ष तय रूट से निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सभी समुदायों की आस्था का सम्मान सुनिश्चित करना है।

जुलूस के मार्ग में आने वाले संवेदनशील स्थानों पर पहले से ही सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ अधिकारियों की निगरानी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *