यूपी पुलिस की शेरनी: महिला सिपाही मधु सिंह ने वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बनाई जगह

Share This

कभी नोएडा की सड़कों पर सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली महिला आरक्षी मधु सिंह, आज देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की इस जांबाज़ बेटी ने हाल ही में पुणे में आयोजित इंडिया ताइक्वांडो ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन में होने वाली वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।

आसान नहीं थी ये राह

जानकारी के मुताबिक, ये उपलब्धि सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि उस जज़्बे की है जो वर्दी के साथ-साथ आत्मविश्वास और परिश्रम में भी चमकता है। मधु सिंह की हर किक न सिर्फ मुकाबले में जीत दिलाने वाली है, बल्कि वह समाज की उन बंदिशों को भी तोड़ती है जो अक्सर महिलाओं की राह में दीवार बनकर खड़ी हो जाती हैं।

Image

 

मधु की यात्रा आसान नहीं रही। रोज़ाना ड्यूटी की चुनौतियों के साथ-साथ उन्होंने कठोर प्रशिक्षण को अपनाया और खेल के प्रति अपने समर्पण को कभी कम नहीं होने दिया। यही लगन उन्हें सड़कों से अंतरराष्ट्रीय मंच तक लेकर आई है।

देशभर के लिए बनीं प्रेरणा

आज मधु सिंह सिर्फ यूपी पुलिस का ही नहीं, बल्कि पूरे देश की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मुकाम दूर नहीं होता।

उत्तर प्रदेश पुलिस और पूरे देश की ओर से मधु सिंह को ढेरों बधाइयाँ और चीन में होने वाली वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी ये जीत लाखों महिलाओं के लिए एक संदेश है कि हौसले और मेहनत से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *