लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, महिला थाना और महिगवां को मिले नए प्रभारी

Share This

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। इस बदलाव के तहत निरीक्षक और सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। नए आदेश के अनुसार महिला थाना और महिगवां थाने को नए प्रभारी मिल गए हैं, जबकि ट्रैफिक विभाग में भी दो एसीपी की नियुक्ति की गई है।

इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त निरीक्षक, थाना नाका में तैनात रहीं नीलम पांडेय को अब प्रभारी निरीक्षक महिला थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें महिला थाना में कानून-व्यवस्था और मामलों के निस्तारण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पुलिस उपायुक्त उत्तरी के वाचक रहे निरीक्षक राधेश्याम मौर्य को थाना महिगवां का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि दोनों अधिकारियों से अपने-अपने थानों में बेहतर कार्य निष्पादन की उम्मीद की जा रही है।

इसके अलावा सहायक पुलिस आयुक्त स्तर पर भी बदलाव किया गया है। एसीपी अवनीश कुमार और एसीपी मंजू पांडेय को ट्रैफिक विभाग में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात के पद पर नई तैनाती दी गई है। दोनों अधिकारी इससे पहले भी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ही विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे।

कामकाज बनेगा बेहतर

प्रशासनिक स्तर पर हुए इस बदलाव को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नई तैनाती से थानों और ट्रैफिक व्यवस्था में कामकाज को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *