उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस बल को भी अधिक प्रभावशाली और सक्षम बनाया जा रहा है। इसी क्रम में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में दो नए थानों महिगवां और साइबर क्राइम की स्थापना की गई है, जिससे कुल थानों की संख्या अब 52 से बढ़कर 54 हो गई है।
डीजीपी की मंजूरी, कमिश्नर ने जारी किया आदेश
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक की मंजूरी के बाद पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर ने दोनों थानों के गठन का आदेश जारी कर दिया है। राजधानी लखनऊ की सुरक्षा, जहां मुख्यमंत्री आवास, लोकभवन, विधानसभा, पुलिस मुख्यालय और कई वीवीआईपी संस्थान स्थित हैं, को और पुख्ता करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
कमिश्नरेट का नया स्ट्रक्चर
5 जोन | 16 सर्किल | 54 थाने
1. पश्चिमी जोन (4 सर्किल, 12 थाने)
– चौक सर्किल: चौक, ठाकुरगंज, वजीरगंज
– बाजारखाला सर्किल: सआदतगंज, बाजारखाला, तालकटोरा
– कैसरबाग सर्किल: कैसरबाग, अमीनाबाद, नाका
– काकोरी सर्किल: काकोरी, दुबग्गा, पारा
2. मध्य जोन (3 सर्किल, 11 थाने)
– हजरतगंज सर्किल: हजरतगंज, हुसैनगंज, गौतमपल्ली, महिला थाना
– कैंट सर्किल: कैंट, आलमबाग, आशियाना, मानकनगर
– महानगर सर्किल: महानगर, हसनगंज, मदेयगंज
3. उत्तरी जोन (3 सर्किल, 11 थाने)
– अलीगंज सर्किल: अलीगंज, मड़ियांव, जानकीपुरम
– मलिहाबाद सर्किल: मलिहाबाद, माल, रहीमाबाद
– बीकेटी सर्किल: बीकेटी, इटौंजा, सैरपुर, महिगवां, महिला थाना द्वितीय
4. पूर्वी जोन (3 सर्किल, 10 थाने)
– गाजीपुर सर्किल: गाजीपुर, गुडंबा, विकासनगर, इंदिरा नगर
– गोमतीनगर सर्किल: गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, साइबर क्राइम थाना
– विभूतिखंड सर्किल: विभूतिखंड, चिनहट, बीबीडी
5. दक्षिणी जोन (3 सर्किल, 11 थाने)
– मोहनलालगंज सर्किल: मोहनलालगंज, नगराम, निगोहा
– गोसाईगंज सर्किल: गोसाईगंज, सुशांत गोल्फ सिटी, पीजीआई
– कृष्णानगर सर्किल: कृष्णानगर, सरोजनी नगर, बंथरा, बिजनौर
थानों में आंतरिक बदलाव
थानों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ कुछ थानों के जोन और सर्किल में भी फेरबदल किया गया है:
– विकास नगर और इंदिरा नगर थाने अब पूर्वी जोन में शामिल
– पीजीआई थाना दक्षिणी जोन का हिस्सा
– कैसरबाग, अमीनाबाद, नाका फिर से पश्चिमी जोन में
– मलिहाबाद, माल, रहीमाबाद उत्तरी जोन में जोड़े गए