स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के SSP कुलदीप नारायण सिंह को ब्रेन हेमरेज हुआ है। मंगलवार को…
Category: Khaki connection
पुलिस झंडा दिवस पर DGP ने CM YOGI को लगाया फ्लैग पिन
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आज थानों, पुलिस चौकियों व सभी पुलिस कार्यालयों में…
तेज कार चलाने की शर्त ने ले ली UP POLICE में तैनात ASP श्वेता के बेटे की जान
राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार के जी-20 रोड पर मंगलवार सुबह मासूम नैमिष को टक्कर…
5 किलो की राइफल से चीनी सैनिक को दिया था जवाब, अब उस थ्री नॉट थ्री की 7000 बंदूकें हटाएगी दिल्ली पुलिस
दशकों तक दिल्ली पुलिस का हिस्सा रही ब्रिटिशकालीन .303 राइफलों को पुलिस बल से जल्द ही हटा दिया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार कम से कम 7,000 ऐसे हथियारों को बल से हटाने की तैयारी है। इसे ‘थ्री-नॉट-थ्री’ राइफल के रूप में जाना जाता है। अधिकारी ने कहा, ‘इन हथियारों का इस्तेमाल वर्षों पहले ही बंद हो गया था और अब उन्हें नष्ट करने की तैयारी है।’ ये .303 राइफल दिल्ली पुलिस की शस्त्रागार इकाई में रखी गई हैं।
ब्रिटेन में बनी और विश्व युद्ध में चली
सूत्रों के मुताबिक, इन हथियारों को नष्ट करने की निगरानी के लिए एक संयुक्त आयुक्त रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया गया है। पूरा अभियान गृह मंत्रालय द्वारा गठित समिति की निगरानी में किया जाएगा। .303 कैलिबर ली-एनफील्ड राइफल शुरू में ब्रिटेन के हथियार कारखाने में निर्मित की गई थी और प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में इनका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया था।
भारत ने लड़ी 62 की लड़ाई
भारत में इन राइफल का इस्तेमाल 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान भारतीय सेना द्वारा किया गया था और बाद में राज्य पुलिस बलों को सौंप दिया गया था। पुलिस उपायुक्त (प्रावधान एवं रसद) विनीत कुमार ने पुष्टि की कि हथियार नष्ट करने की प्रक्रिया जारी है
5 किलोग्राम है वजन
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इन हथियारों में से प्रत्येक का वजन लगभग पांच किलोग्राम है। उन्होंने कहा कि इन हथियारों को नष्ट करने की प्रक्रिया लंबी है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत हथियारों के प्रत्येक हिस्से को हटाना और नष्ट करना शामिल है।
अधिकारी ने बताया कि हथियारों को नष्ट करने से पहले, बैरल और इसके अन्य हिस्सों को अलग कर दिया जाता है ताकि इसका आगे इस्तेमाल न किया जा सके और उसके बाद इन हथियारों का लोहा पिघलाया जाता है। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के पुलिस बल पहले ही .303 राइफल का इस्तेमाल बंद कर चुके हैं।
महादेव एप के 18 आरोपियों पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का चला चाबुक, गैंगस्टर की कार्रवाई कर केस किया दर्ज
देश भर में चर्चित महादेव बेटिंग ऐप के माध्यम से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले 18 आरोपियों के खिलाफ नोएडा पुलिस करेगी गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई। केंद्र सरकार ने ईडी के आग्रह पर महादेव सट्टेबाजी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है।एप को बंद करने के लिए नोएडा पुलिस ने भी लिखा था पत्र। इस बेटिंग ऐप के चलते ही कई फिल्म स्टार भी अलग-अलग एजेंसियों के रडार पर हैं।
सेक्टर 39 में केस दर्ज
नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का एक बड़ा एक्शन देखने को मिला है। जिसमें पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने महादेवा एप के 18 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई है। पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद नोएडा के सेक्टर 39 में 18 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।
एल्विश यादव सांप कांड में नया अपडेट, पुलिस को मिली पांचों आरोपियों की कस्टडी, 7 दिन बाद आएगी फॉरेंसिंक रिपोर्ट
फेमस यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के विनर एल्विश यादव के सांप कांड मामले में नया अपडेट सामने आया है। नोएडा पुलिस को रेव पार्टी में सांपों के जहर के इस्तेमाल के केस में गिरफ्तार पांच आरोपियों की 12 नवंबर तक हिरासत मिली है। इसके अलावा इसमें एल्विश की भूमिका की जांच भी की जा रही है। नोएडा से जब्त किए गए जहर के नमूने टेस्ट के लिए जयपुर की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला को भेज दिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट सात दिन बाद आएगी। इस विवाद के बीच एल्विश ने सलमान खान के साथ एक फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रही है
सपेरों समेत पांच लोग और यूट्यूबर Elvish Yadav वन्यजीवन संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रावधानों और भादंसं की आपराधिक साजिश धारा के तहत दर्ज मामले में छह नामजद आरोपी हैं। आरोपियों राहुल (32), टीटू नाथ (45) ,जयकरण (50) ,नारायण (50) और रवि नाथ (45) को 3 नवंबर को नोएडा के एक बैंक्वेट हॉल से गिरफ्तार किया गया था और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। पांचों साउथ ईस्ट दिल्ली के बदरपुर में मोहरबंद गांव के रहने वाले हैं।
दिल्लगी ने दी हवा, थोड़ा सा धुआं उठा और…’, वर्दी में रील बनाने पर महिला सिपाही सस्पेंड
दिल्लगी ने दी हवा, थोड़ा सा धुआं उठा और आग लग गई…’ गाने पर वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
मूल रूप से खुर्जा बुलंदशहर की रहने वाली आरती सोलंकी दो माह से सहावर थाने में तैनात है। आरती के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुधवार को रील प्रसारित हुई। ड्यूटी के दौरान आरती दोस्ताना फिल्म के गाने दिल्लगी ने दी हवा… रील बनाई थी।
एसपी ने महिला सिपाही को किया सस्पेंड
सोशल मीडिया पर रील तेजी से वायरल होने से आरती चर्चा में आ गईं। मामला एसपी सौरभ दीक्षित के संज्ञान में आया। रील में सिपाही वर्दी पहने हैं, इसलिए एसपी ने इसे अनुशासनहीनता माना। एसपी दीक्षित ने बताया कि महिला सिपाही आरती सोलंकी को बुधवार को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं। उनसे जवाब तलब किया गया है।
D.A.V कॉलेज के सामने ABVP और छात्रों का प्रदर्शन, ACP को जमीन पर गिराकर की अभद्रता
कानपुर में डीएवी कॉलेज के सामने एबीवीपी और छात्र प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। छात्रों ने पुलिस से जमकर अभद्रता की। इस बीच किसी ने एसीपी के साथ धक्का मुक्की की, जिस कारण वह बीच सड़क पर ही गिर गए।
इतना ही नहीं, एबीवीपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और छात्रों के हंगामे के बीच पुलिस बैकफुट पर दिखी। छात्रों ने पुलिस को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली। छात्र मुख्य गेट का ताला तोड़कर प्रिंसिपल ऑफिस तक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इस बीच पुलिस में लाठियां भी भांजी, जिससे भगदड़ मच गई।
देर रात एल्विश यादव से नोएडा पुलिस ने की पूछताछ, सांपों की तस्करी मामले में 3 घंटे चले सवाल-जवाब
यूट्यूबर और ‘बिग बॉस OTT 2’ फेम एल्विश यादव की मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अब नोएडा पुलिस ने सांपों की तस्करी मामले में एल्विश यादव से पूछताछ की है। दरअसल मंगलवार को नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर को नोटिस भेजा था। इसके बाद वह आधी रात को नोएडा पहुंचे तो पुलिस ने इस केस में उनसे सवाल जवाब किए हैं। हालांकि पूछताछ के बाद एल्विश यादव को जाने दिया गया
यूट्यूबर एल्विश यादव से मंगलवार की देर रात में पुलिस ने पूछताछ की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूबर से करीब 3 घंटे पुलिस ने सवाल जवाब किए। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना कि जांच अभी जारी है। फिलहाल आरोपी से प्राथमिक पूछताछ की गई है। मालूम हो, नोएडा सेक्टर 49 में वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले पुलिस ने 5 लोगों की गिरफ्तारी की थी। जिसमें एल्विश यादव का नाम भी सामने आया है।
एल्विश यादव से नोएडा पुलिस ने की पूछताछ
हाल में ही एल्विश यादव को राजस्थान की कोटा पुलिस ने हिरासत में लिया था। जहां पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। वहीं, एल्विश यादव इन सभी आरोपों से पल्ला झाड़ चुके हैं। वह लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से कह रहे हैं कि उनका इस मामले में कोई लेना देना नहीं है। जिन लोगों ने उनके ऊपर कीचड़ उछाला है, वह उनपर मानहानि का केस भी करेंगे।
क्या है सांपों की तस्करी का मामला
कुछ दिन पहले मेनका गांधी की संस्था पीपल्स फॉर एनिमल्स ने सांपों के जहर बेचने वाले गिरोह को लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी। जहां उन्होंने एक स्टिंग ऑपरेशन का क्लिप भी पुलिस को सबूत के तौर पर दिया था।