UP STF संग एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्‍यात माफिया विनोद उपाध्‍याय, 1 लाख का इनामी था

एक लाख के इनामी बदमाश और माफिया विनोद उपाध्‍याय (Vinod Upadhyay Dead) को यूपी एसटीएफ ने मार गिराया है। विनोद का नाम यूपी के टॉप-61 माफिया की लिस्‍ट में शामिल था। मुठभेड़ शुक्रवार तड़के सुल्‍तानपुर जिले में हुई। एसटीएफ की इस टीम की अगुआई डीएसपी दीपक सिंह कर रहे थे। पुलिस के साथ हुई फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। बाद में उसे डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विनोद उपाध्‍याय मूलरूप से अयोध्‍या के माया बाजार स्थित उपाध्‍याय का पुरवा का रहने वाला था। उसका नाम जिले के टॉप-10 माफिया में भी शामिल था। पहले उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था लेकिन बाद में अपर पुलिस महानिदेश जोन अखिल कुमार ने इसे बढ़ाकर एक लाख कर दिया था।

करीब तीन दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे

विनोद उपाध्‍याय ने अपना संगठित गिरोह बना रखा था। उसका यह गिरोह गोरखपुर, बस्‍ती, संतकबीर नगर और लखनऊ में हत्‍या समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल रह चुका है। इन्‍हीं अपराधों को लेकर एसटीएफ को उसकी तलाश थी। उस पर करीब तीन दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे। माफिया विनोद उपाध्‍याय के तीन साथियों को पुलिस ने अगस्त महीने में अरेस्‍ट किया था। उन पर गोरखपुर जिले में फर्जी दस्‍तावेज बनाकर जमीन हड़पने और धमकाने के आरोप थे।

पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, 5 गिरफ्तार, तमंचा व औजार बरामद

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में धौलड़ी गांव के जंगल में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पांच गोकशों को गिरफ्तार कर लिया। एक गोकश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो गोवंश, एक तमंचा, तीन कारतूस और गोकशी करने के औजार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, खानपुर राजवाहे से धौलड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते के पास आम के बाग में गोकशी करने वाले पांच बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक गोकश घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच गोकशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल गोकश मेहरदीन पुत्र मेहर ईलाही धौलड़ी का रहने वाला है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, पांच कारतूस, एक खोखा, गोवंश व गोकशी में प्रयुक्त होने वाले दांव, छुरे और रस्सी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना जानी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गिरफ्तार आरोपी पिछले काफी समय से आवारा घूमने वाले गोवंश को पकड़ कर रात्रि में गोकशी करते आ रहे थे। अभियुक्त मेहरदीन पुत्र मेहर ईलाही थाना जानी का हिस्ट्रीशीटर है। जोकि पिछले कई वर्षों से लापता चल रहा था। गिरफ्तार मेहरदीन इस समय राशिद गेट थाना लोनी जनपद गाजियाबाद में रह रहा था। इसके अलावा इशाक पुत्र हनीफ निवासी कमेला मौहल्ला ग्राम धौलड़ी, सुहैल पुत्र मेहरदीन निवासी ग्राम धौलड़ी, शोएब पुत्र युसुफ निवासी रससूलपुर धौलड़ी, लियाकत पुत्र शौकत निवासी रसूलपुर धौलड़ी है।

10 साल की बच्ची से गैंगरेप, एक का शॉर्ट एनकाउंटर, दूसरा भी गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है। आए दिन यहां लूटपाट और रेप जैसी आपराधिक घटनाएं घट रही हैं।अपराधियों और आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के बड़े दावे यूपी पुलिस की ओर से किए जाते हैं लेकिन गाजियाबाद में अपराध अपने चरम पर हैं. पुलिस के लगातार प्रयासों के बावजूद अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम नजर आ रही है. गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक बार फिर गैंग रेप जैसी शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है.

लोनी थाना इलाके में 10 वर्षीय बच्ची के साथ कार सवार दो लोगों ने गैंग रेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया है. बच्ची अपने घर से इलाके में निकल रही एक बारात देखने के लिए निकली थी और बारात के साथ आगे जाने पर रास्ता भटक गई, तभी दो लोगों ने एक कार में बैठाकर मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया.

बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और दूसरे आरोपी के दोनों पैरों में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान गोलियां लगी हैं. घटना के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

कहा था अगले मोड़ पर मिलेंगे यूपी पुलिस के यमराज…. मासूम संग दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में धर दबोचा

उत्तर प्रदेश पुलिस ने रेप के बाद बच्ची की हत्या करने वाले हैवान को एनकाउंटर कर दबोचा है. मामला जनपद बुलंदशहर का है जहां खानपुर क्षेत्र के इसनपुर रोड पर मासूम को अगवा करने के बाद रेप और फिर हत्या करने वाले हैवान से पुलिस की मुठभेड़ हुई. दरअसल 6 दिसंबर को गांव के ही रहने वाले 55 वर्षीय आरोपी सतीश चौधरी ने 9 वर्षीय बच्ची को अगवा कर लिया था और गांव के ही जंगल में ले जाकर रेप के बाद हत्या कर दी थी.

हालांकि हत्यारा सीसीटीवी कैमरे में 9 वर्षीय किशोरी को ले जाते दिख रहा था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सतीश चौधरी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन सतीश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से सतीश घायल हो गया. फिलहाल पुलिस ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है, जहां घायल का उपचार चल रहा है.

दरिंदे ने बच्ची से रेप के बाद हत्या कर ईख के खेत में उसका शव फेंक दिया था. इसके बाद बच्ची के शव को जंगली जानवरों ने भी अपना निवाला बनाया. दो दिन पहले ही पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद किया है और इसके बाद हत्यारे से पुलिस की मुठभेड़ हुई है. पूरे मामले में जानकारी देते हुए सीओ स्याना भास्कर मिश्रा ने बताया कि बीते 6 दिसंबर को एक बच्ची गांव से गायब हुई थी. इसके बाद पुलिस ने बच्ची को काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन गांव के 55 वर्षीय सतीश चौधरी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर ईख के खेत में शव को फेंक दिया था.
दो दिन पहले पुलिस ने शव बरामद कर आज हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार करने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में दुराचारी हत्यारे को पैर में गोली लगी है घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.

शामली पुलिस से मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 1 दारोगा को भी लगी गोली

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. बताया जा…

रेप विक्टिम को सरेराह मार डालने वाले आरोपी का UP POLICE ने कर दिया ENCOUNTER

  प्रदेश के कौशांबी जिले में रेप पीड़िता के हत्या आरोपियों से आज पुलिस की मुठभेड़…

युवती पर तेजाब फेंकने वाले आरोपियों को योगी बाबा की पुलिस ने दिया जवाब, मुठभेड़ में ऐसे किया गिरफ्तार

यूपी में अपराधियों और मनचलों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. ताजा मामला महाराजगंज जनपद से जुड़ा है जहां एसिड अटैक के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है. दोनों मनचले एसिड अटैक के आरोपी बताये जाते हैं.

दरअसल महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 नवंबर की देर शाम लड़की अपने मां के साथ बाजार से वापस घर जा रही थी. इसी दौरान एक स्कूटी सवार अज्ञात द्वारा लड़की के ऊपर तेजाब फेंककर हमला किया गया था. इस हमले में लड़की बुरी तरह से झुलस गई थी और उसे इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया था

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए दो आरोपी

लड़की के ऊपर तेजाब फेंकने के मामले में थाना भिटौली में मुकदमा दर्ज किया था जिसके बाद पुलिस की कुल 10 टीमें केस के अनावरण के लिए लगाई गई थीं. शुक्रवार की रात करीब 1 बजे भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास पुलिस मुठभेड़ में अनिल वर्मा और रामचरण साहनी के पैर में गोली लगी. उन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया है. इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कूटी और उनके कब्जे से 315 बोर का कट्टा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है

युवती की शादी तय होने से नाराज थे आरोपी

गिरफ्तार बदमाश महराजगंज में एक अस्पताल संचालक और दूसरा उसका कर्मचारी है. बताया जा रहा है कि अस्पताल संचालक युवती की शादी से नाराज था. इसी वजह से उसने अपने कर्मचारी के साथ मिलकर एसिड अटैक का प्लान बनाया और समान मुहैया कराकर अपने कर्मचारी को भेजकर युवती पर तेजाब से हमला कराया गया.

बसपा नेता के हत्यारोपी को STF ने किया ढ़ेर, 1 लाख 25 हजार का घोषित था इनाम

बसपा नेता एवं हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर हत्याकांड में वांछित राशिद कालिया उर्फ घोड़ा उर्फ वीरू को यूपी एसटीएफ ने मऊरानीपुर झांसी में इनकाउंटर में मारा गिराया है. पुलिस ने राशिद कालिया पर सवा लाख का इनाम घोषित किया था. कालिया पर हत्या और अपहरण के कई मुकदमे चल रहे थे. हालांकि अपराधी द्वरा की गई फायरिंग में एसटीएफ के डेपुटी एसपी और इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण कोई जन हानि नहीं हुई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह अपराधी मऊरानीपुर झांसी में किसी की हत्या की सुपारी लेकर हत्या करने के इरादे से आया था. इसके पास से एक फैक्ट्री मेड पिस्टल, दो मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, एक तमंचा 315 बोर और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

शनिवार सुबह करीब 7.00 बजे थाना मऊरानीपुर, झांसी क्षेत्रान्तर्गत सितौरा रोड पर यूपी एसटीएफ के साथ अपराधी की मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में शातिर अपराधी राशिद कालिया पुत्र सलीम घायल हो गया. उसकी उम्र 45 साल थी. वह चिश्तीनगर, थाना चकेरी कानपुर नगर का निवासी था.

यूपी एसटीएफ ने अपराधी को मार गिराया

मुठभेड़ में घायल अवस्था में शातिर अपराधी को सीएचसी मऊरानीपुर ले जाया गया, लेकिन उसका हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया. वहां झांसी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा के दौरान राशिद कालिया की मौत हो गई.

बता दें कि शासिद कालिया पर आरोप है कि उनसे 20 जून 2020 को पिंटू सेंगर की चकेरी थाना क्षेत्र में गोली मार दी थी. उसमें उनकी मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसमें कक्कू नाम के आरोपी की जेल में हैं. चार शूटरों ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पल्सर एवं केटीएम बाइकों का इस्तेमाल किया था और इस पर सवार होकर आए थे.

Jhansi1

बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या का था आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि पल्सर को अहसान कुरैशी ड्राइव कर रहा था, जबकि आरोपी पीछे राशिद कालिया गाड़ी के पीछे बैठा था. दूसरी ओर, केटीएम फैसल कुरैशी ड्राइव कर रहा था और सलमान बेग उसके पीछे बैठा था. उन चारों ने पिंटू सेंगर पर स्वचालित हथियारों से एक साथ गोलियां बरसाई थी, जिसमें उसकीमोत हो गई थ

इस हत्याकांड के बाद आरोपी राशिद कालिया के खिलाफ जनपद कानपुर नगर के चकेरी थाना पर मु0अ0सं0 425/2020 धारा147/148/149/307/302/34/120बी भादवि व 7 सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और अभियुक्त पर 01 लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था.

जनपद झांसी में अभियुक्त राशिद उपरोक्त के विरुद्ध थाना नवाबाद पर मु0अ0सं0 261/2009 धारा 364ए/302/201 भादवि व 12/14 यूपीडीए एक्ट के तहत दर्ज मुकदमें 25,000/- रु. का पुरस्कार घोषित की गई थी.

सवा लाख का इनामी बदमाश ढेर: बाबा Yogi Adityanath का सपना अपराधी मुक्त Uttar Pradesh अपना को सरकार कर रही UP STF

  साल 2020 में चर्चित पिंटू सेंगर की गोली मारकर सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाला…

महोबा में बदमाशों ने पुलिस की राइफल छीनकर दारोगा और सिपाही पर की फायरिंग, मुठभेड़ में 2 बदमाश व 3 पुलिसकर्मी घायल

यूपी के महोबा जिले में एक दिन पहले 7वीं कक्षा के छात्र की सड़क हादसे में…