15 छात्रों की मौत से दहला लखनऊ, डीजीपी राजीव कृष्ण ने मौके पर संभाली रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान

Share This

लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकांश छात्र बताए जा रहे हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग और लाइब्रेरी में मौजूद थे। हादसे के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

ये है मामला 

घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश के डीजीपी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई। अंदर फंसे छात्र खिड़कियों और बालकनी से मदद की गुहार लगाते रहे। स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर कई छात्रों को बाहर निकाला, लेकिन 15 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। कई अन्य छात्र घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

आग की भयावहता को देखते हुए फायर ब्रिगेड और बचाव दल को इमारत के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचना पड़ा। डीजीपी राजीव कृष्ण ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने घटना के कारणों की विस्तृत जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

15 छात्रों की मौत

घटनास्थल पर प्रमुख सचिव (गृह) और उपमुख्यमंत्री भी पहुंचे तथा राहत कार्यों का जायजा लिया।

15 छात्रों की मौत से पूरे शहर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है। इस दर्दनाक घटना ने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *