बागपत में पुलिसकर्मियों की योग्यता परखने के लिए विशेष परीक्षा, SP सूरज कुमार राय की नई पहल

Share This

बागपत में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त और दक्ष बनाने के उद्देश्य से आज एक अनोखी पहल की गई। जिले के सभी थानों में तैनात इंस्पेक्टर और दरोगाओं ने पुलिस लाइन स्थित नटराज हॉल में एक विशेष परीक्षा दी। इस परीक्षा का आयोजन एसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन में किया गया, जिन्होंने स्वयं परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की।

एक घंटे का था समय

यह एक घंटे की परीक्षा 100 अंकों की थी, जिसमें कानून व्यवस्था, विवेचना, साइबर क्राइम, बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता), आईपीसी और सीआरपीसी जैसे विषयों से जुड़े प्रश्न शामिल किए गए। पुलिसकर्मी इस परीक्षा में बिल्कुल स्कूली छात्रों की तरह बैठकर उत्तर लिखते नजर आए, जो अपने आप में एक अलग अनुभव था।

Image

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि यह परीक्षा पुलिसकर्मियों की बौद्धिक क्षमता, कानूनी समझ और जांच की दक्षता को परखने के लिए आयोजित की गई है। इसके परिणाम के आधार पर भविष्य में उन्हें उनकी विशेषज्ञता के अनुसार तैनात किया जाएगा। इससे विवेचना की गुणवत्ता में सुधार होगा और अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे।

Image

इसलिए ली गई परीक्षा

इस पहल से साफ है कि बागपत पुलिस अब केवल बल और अनुशासन तक सीमित नहीं, बल्कि अब तकनीकी और विधिक जानकारी में भी आगे बढ़ रही है। एसपी की यह पहल जिले में कानून व्यवस्था को नई दिशा दे सकती है और अन्य जिलों के लिए एक प्रेरणा बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *