बारावफात के दिन प्रदेशभर में सख्त रही कानून-व्यवस्था, चप्पे चप्पे पर ADG अमिताभ यश की पैनी नजर

Share This

 

आज 12 रबी उल अव्वल को मुस्लिम समुदाय द्वारा पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ बारावफात का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेशभर में जुलूस, मिलाद, नाते-पाक, और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और जुलूसों की निगरानी को लेकर यूपी पुलिस प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में एडीजी कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने आईजी कानून एवं व्यवस्था एल. आर. कुमार के साथ कंट्रोल रूम से पूरे प्रदेश के हालात पर बारीकी से नजर रखी। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आ रहे लाइव अपडेट्स का सतत अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।

एडीजी ने दिए निर्देश

एडीजी ने सभी जनपदीय पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या अव्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने विशेष तौर पर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता रखने पर जोर दिया।

अमिताभ यश ने कहा कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा, और शांति पूर्ण तरीके से पर्व का आयोजन सुनिश्चित कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है, और कहीं भी जरूरत पड़ने पर तुरंत बल भेजा जा सकता है।

हर जिले की ली गई रिपोर्ट

इस पूरे मौके पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सघन निगरानी की गई, जिससे हर जिले से पल-पल की रिपोर्ट ली जाती रही। एडीजी स्तर से लिए गए इन सक्रिय कदमों से पर्व के दौरान पूरे प्रदेश में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *