Prayagraj: हिस्ट्रीशीटर संग जश्न मनाना पड़ा महंगा, दो सिपाही निलंबित

Share This

प्रयागराज। धूमनगंज थाने में तैनात दो सिपाही उस समय विवाद में फंस गए, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के साथ केक काटते और डांस करते नजर आए। मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों तक पहुंची तो जांच के बाद दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया।

ये है मामला

सोमवार को वायरल हुए इस वीडियो की लंबाई करीब 39 सेकेंड है। इसमें देखा जा सकता है कि एक सिपाही सफेद शर्ट, दूसरा काले रंग की टी-शर्ट और हिस्ट्रीशीटर भी सफेद शर्ट में मौजूद है। कमरे की दीवारों पर पुलिस की वर्दियां टंगी दिख रही हैं और माहौल जन्मदिन की पार्टी जैसा है।

जांच में खुलासा हुआ कि वीडियो धूमनगंज थाना क्षेत्र का ही है और इसमें शामिल दोनों सिपाही पहले एसओजी में भी तैनात रह चुके हैं। खास बात यह है कि वीडियो हिस्ट्रीशीटर के ही नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया था।

डीसीपी ने बताया ये

डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि वायरल वीडियो की पुष्टि होते ही दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच बिठा दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *