प्रयागराज। जिले की पुलिस पर ही सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एसएसपी कार्यालय के ठीक सामने खड़ी एक हेड कांस्टेबल की बुलेट चोरी हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद है, लेकिन दस दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस चोर तक नहीं पहुंच सकी है।
कैसे हुई चोरी
14 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे रिट सेल में तैनात हेड कांस्टेबल सचिन कुमार शर्मा विभागीय काम से एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने अपनी बुलेट खड़ी की, मगर जल्दबाज़ी में चाबी निकालना भूल गए। दो घंटे बाद जब वह बाहर निकले तो बुलेट गायब थी।
जांच में जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसमें एक युवक को बुलेट लेकर जाते हुए साफ देखा गया। पुलिस के मुताबिक, चोर ने मौके का फायदा उठाया और चाबी लगी होने के कारण बिना किसी मुश्किल के बुलेट लेकर चलता बना।
पुलिस का बयान और सवाल
थाना प्रभारी मनीष कुमार सक्सेना का कहना है कि लापरवाही हेड कांस्टेबल की थी क्योंकि उन्होंने गाड़ी में ही चाबी छोड़ दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और चोर की तलाश जारी है।