वाराणसी। विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक आते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। बुधवार को पुलिस मुख्यालय से एक बड़ा आदेश आया, जिसने वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात 23 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिला दी। सबको एक झटके में दूसरे जिलों में भेज दिया गया है।दरअसल, नियम ये है कि कोई भी इंस्पेक्टर एक ही जिले में 3 साल से ज्यादा नहीं रह सकता। जिनका कार्यकाल पूरा हो गया है, या 31 मई 2027 तक पूरा हो जाएगा, उनको हटाना ही था। चुनाव को देखते हुए मुख्यालय ने इस बार कोई ढील नहीं दी।
किसको कहां भेजा गया?
सबसे ज्यादा 10 इंस्पेक्टर प्रयागराज भेजे गए हैं। इनमें मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार तिवारी, विजय कुमार शुक्ला, दिनेश कुमार यादव, कृष्ण प्रताप यादव, सुनील कुमार सिन्हाल, साधुवन राम, अजीत कुमार वर्मा, अरविंद कुमार सरोज और शिवधारी शामिल हैं।
वहीं, 7 इंस्पेक्टरों को राजधानी लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। शिवाकांत मिश्र, प्रमोद कुमार पाण्डेय, उदयवीर सिंह, अजय राज वर्मा, राकेश पाल, राजकुमार और गोपाल कन्हैया अब लखनऊ कमिश्नरेट में दिखेंगे।
4 इंस्पेक्टरों को गोरखपुर जोन भेजा गया है – विमल कुमार मिश्र, राजू सिंह, विवेक कुमार और कृष्ण चंद्र मिश्र।इसके अलावा मो. आसिफ सिद्दीकी को आगरा और दयाशंकर सिंह को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) भेजा गया है।
आदेश तत्काल लागू
ये आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की मंजूरी के बाद 25 नवंबर को जारी हुआ है। इसमें साफ लिखा है कि ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। यानी अब इन इंस्पेक्टरों को तुरंत अपनी नई जगह पर ज्वाइन करना होगा।पुलिस महकमे में इसे चुनावी समायोजन के तौर पर देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में ऐसे और तबादले हो सकते हैं।