चुनाव से पहले लखनऊ रेंज में बड़ा फेरबदल, 162 इंस्पेक्टर इधर से उधर

Share This

 

लखनऊ। 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही पुलिस महकमे में तबादलों की मशीन चल पड़ी है। लखनऊ रेंज में बुधवार को एक ही झटके में 162 इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई। आईजी किरण एस के दस्तखत से जारी हुए आदेश ने पांच जिलों की पुलिसिंग का नक्शा बदल दिया है।

देखें लिस्ट

जिन जिलों में यह फेरबदल हुआ है, उनमें हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और लखीमपुर खीरी शामिल हैं। इन जिलों में लंबे समय से जमे इंस्पेक्टरों को अब दूसरे जिले में जाना होगा। मसलन, हरदोई वाले सीतापुर या उन्नाव जाएंगे, तो सीतापुर वाले रायबरेली या खीरी। पूरी अदला-बदली इन्हीं पांच जिलों के अंदर ही की गई है।

HW6vUjwasAApKyg HW6vVTpaAAE A9h HW6vT1RasAAIYGB HW6vV7RbMAATBdG162 Inspectors Transferred In Lucknow Range Ahead Of UP Assembly Elections 2027

इसके पीछे वजह चुनाव आयोग का नियम है। आयोग चाहता है कि चुनाव से पहले कोई भी इंस्पेक्टर एक ही जिले में ज्यादा समय तक न जमा रहे। इसलिए जिन इंस्पेक्टरों का एक जिले में तीन साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है, उन्हें हटाया गया है। मुख्यालय से आए पत्र के बाद रेंज के स्थापना बोर्ड ने बैठकर नाम तय किए और फिर सूची जारी हुई।

इस सूची में एक नाम ने सबका ध्यान खींचा। इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह सेंगर का पहले हुआ तबादला रोक दिया गया है। उन्हें फिर से हरदोई में ही रखा गया है।

आईजी ने दी हिदायत

आईजी ने सभी एसपी को हिदायत दी है कि इस काम में ढील न बरती जाए। तबादला हुए इंस्पेक्टरों को फौरन रिलीव करके नए जिले के लिए भेजा जाए। इसकी जानकारी मुख्यालय को भी दी जाए।

पुलिस महकमे में इसे चुनावी तैयारी का पहला बड़ा कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में और भी तबादले हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *