UP में त्योहारों पर सख्ती: योगी बोले- उपद्रवियों के लिए कोई जगह नहीं, चलेगी जीरो टॉलरेंस नीति

Share This

 

लखनऊ। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही यूपी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक में साफ कह दिया कि प्रदेश में त्योहारों के नाम पर कोई हुड़दंग नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा कि दीपावली, छठ और देव दीपावली जैसे पर्व सौहार्द के प्रतीक हैं। इनमें खलल डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम होगा।

3 बड़े आदेश जो योगी ने दिए

1. सोशल मीडिया पर नजर – फेक न्यूज और अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत केस होगा। 24 घंटे मॉनिटरिंग टीम एक्टिव रहेगी।

2. पुलिस की छुट्टी कैंसिल – शासन से लेकर थाना स्तर तक किसी भी पुलिसकर्मी की छुट्टी नहीं मिलेगी। बाजारों, मंदिरों और संवेदनशील जगहों पर 24 घंटे फोर्स तैनात रहेगी।

3. पटाखा दुकानों पर नियम – पटाखे सिर्फ खुले मैदान में ही बिकेंगे। घनी आबादी में गोदाम बनाने पर रोक होगी। NOC और लाइसेंस जल्दी दिए जाएंगे।

बैठक में अयोध्या दीपोत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। 7 नवंबर के दीपोत्सव के लिए रूट डायवर्जन का प्लान पहले से जनता को बताने को कहा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *