एटा में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसएसपी डॉ. इलामारन ने 13 दरोगाओं के तबादले किए हैं। फेरबदल के तहत कई चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, जबकि कुछ उपनिरीक्षकों को थानों और फील्ड यूनिट में नई तैनाती दी गई है। सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
कौन कहां से कहां गया
- कपिल सोलंकी — इंद्रपुरी चौकी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कोतवाली नगर
- योगेन्द्र कुमार — ऑन घाट चौकी प्रभारी से अंतरजीखेड़ा चौकी प्रभारी
- अभिषेक तोमर — अंतरजीखेड़ा चौकी प्रभारी से ऑन घाट चौकी प्रभारी
- अनिल पवार — पुलिस लाइन से महाविद्यालय रिजोर चौकी प्रभारी
- आकाश सिवाच — महाविद्यालय चौकी से इंद्रपुरी चौकी प्रभारी
- निश्चल सोलंकी — सेंथरी चौकी प्रभारी से फील्ड यूनिट
- राजीव पंवार — आदर्श नगर चौकी प्रभारी से सेंथरी चौकी प्रभारी
- आदित्य कुमार — तिमरुआ चौकी प्रभारी से उभई असद नगर चौकी प्रभारी
- दीपक दोहरे — उभई असद नगर चौकी प्रभारी से तिमरुआ चौकी प्रभारी
- अरुण कुमार — कोतवाली नगर से आदर्श पुलिस चौकी जलेसर
- सुरेंद्र मोहन — जैथरा से उपनिरीक्षक, सकीट
- अशोक कुमार — थाना सकीट से थाना जैथरा
- अब्दुल जब्बार — थाना सकीट से थाना मारहरा