सावन के आखिरी सोमवार अयोध्या पहुंचे एडीजी प्रवीण कुमार, नागेश्वरनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक

Share This

 

 

अयोध्या। सावन के आखिरी सोमवार को एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने अयोध्या के प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।

एडीजी हुए शामिल

सावन के अंतिम सोमवार पर नागेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी हुई थी। इसी बीच एडीजी प्रवीण कुमार भी मंदिर पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव की पूजा की।

पूजन के बाद एडीजी ने अयोध्या में चल रहे सावन मेले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों से उन्होंने श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिरों में दर्शन व्यवस्था और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और भीड़ को व्यवस्थित रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

एडीजी ने दी जानकारी 

एडीजी ने बताया कि सावन मेले में अब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। 28 अगस्त तक चलने वाले मेले के अंतिम दिन पूर्णिमा स्नान को लेकर भीड़ और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। एडीजी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा और दर्शन पुलिस-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *