SP पति के ट्रांसफर पर IPS अंशिका वर्मा का प्यार भरा पोस्ट, लिखा- मुझे हमेशा तुम पर गर्व है

Share This

उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए पुलिस विभाग के बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद संभल के पूर्व एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें अब बिजनौर का एसएसपी बनाया गया है। संभल से विदाई के दौरान केके बिश्नोई भावुक नजर आए। इसी बीच उनकी पत्नी और आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है।

पति के लिए किया पोस्ट

अंशिका वर्मा ने अपने पति के साथ वर्दी में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने केके बिश्नोई के लिए एक खास संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा तुम पर गर्व है। अगले असाइनमेंट के लिए शुभकामनाएं।” पोस्ट के साथ अंशिका ने सैल्यूट वाला इमोजी भी लगाया। उनके इस पोस्ट को पति के नए कार्यभार के लिए शुभकामना और उनके काम के प्रति सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है।

Screenshot 2026 08 23 123242

संभल में शनिवार, 22 अगस्त को केके बिश्नोई के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने संभल में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। विदाई के वक्त वह भावुक हो गए। समारोह में संभल के डीएम अंकित खंडेलवाल समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी।

दोनों हैं आईपीएस

बता दें कि केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा दोनों आईपीएस अधिकारी हैं। दोनों ने 29 मार्च 2026 को राजस्थान में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। दोनों की मुलाकात गोरखपुर में तैनाती के दौरान हुई थी। उस समय केके बिश्नोई एसपी सिटी और अंशिका वर्मा एएसपी के पद पर तैनात थीं। फिलहाल अंशिका वर्मा बरेली में एसपी साउथ की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

केके बिश्नोई संभल में नवंबर 2024 में हुई हिंसा के बाद भी काफी चर्चा में रहे थे। अब बिजनौर में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी पत्नी के इस संदेश ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *