यूपी में बड़ा पुलिस फेरबदल, 7 जिलों के कप्तान बदले; 9 IPS अफसरों का तबादला

Share This

उत्तर प्रदेश में शासन ने गुरुवार देर शाम पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत नौ आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इस बदलाव में कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को फील्ड से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है।

तबादले की पूरी सूची इस प्रकार है—

विकास चन्द्र त्रिपाठी — बाराबंकी के पुलिस कप्तान से तबादला कर संभल का पुलिस कप्तान बनाया गया।

विनीत जायसवाल — गोंडा के पुलिस कप्तान से तबादला कर सुलतानपुर का पुलिस कप्तान बनाया गया।

चारू निगम — सुलतानपुर के पुलिस कप्तान पद से हटाकर यूपी-112 में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई।

अविनाश पांडेय — मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से तबादला कर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया।

बीबीजीटीएस मूर्ति — झांसी से तबादला कर मेरठ का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

अभिषेक — बिजनौर के पुलिस अधीक्षक से तबादला कर गोंडा का पुलिस कप्तान बनाया गया।

विकास कुमार — बलरामपुर से तबादला कर झांसी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

कृष्ण कुमार — संभल के पुलिस कप्तान से तबादला कर बिजनौर का पुलिस कप्तान बनाया गया।

मार्तण्ड प्रकाश सिंह — हरदोई से तबादला कर बलरामपुर का पुलिस कप्तान बनाया गया।

 

WhatsApp Image 2026-08-20 at 23.13.25 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *