यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 23 ट्रेनी IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Share This

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2023 और 2024 बैच के 23 ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सभी अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में नियमित तैनाती दी गई है। अब तक ये अधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पदों पर विभिन्न जनपदों में प्रशिक्षण एवं सेवा दे रहे थे। नियमित तैनाती मिलने के बाद इन अधिकारियों की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं।

देखें लिस्ट 

नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों में 2013 बैच के 12 पुलिस अधिकारी शामिल हैं, जबकि 2024 बैच के 11 पुलिस अधिकारी हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी 23 अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों को संबंधित जनपदों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, पुलिस प्रशासन और जनता की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभानी होंगी।

HQKqksDbcAAYQ2W

HQKqkr b0AEYipJ

पुलिस विभाग में नियमित तैनाती को अधिकारियों के करियर का महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इससे उन्हें जिले में पुलिसिंग की जिम्मेदारियों को अधिक प्रभावी ढंग से संभालने और प्रशासनिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलता है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अधिकारियों से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की उम्मीद की जा रही है।

प्रशासन को मिलेगी मजबूती

अधिकारियों की तैनाती ऐसे समय में हुई है जब प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। नई जिम्मेदारी संभालने वाले आईपीएस अधिकारियों के सामने अपने-अपने जनपदों में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई और जनता के बीच पुलिस की विश्वसनीयता बढ़ाने की चुनौती भी होगी। शासन के इस फैसले से जिलों में पुलिस प्रशासन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *